योग करें फिट रहें : शुरुआत करें इन 5 योगासन से
Yoga इन दिनों फिटनेस का नया फंडा बन चुका है। वैसे तो योग कई सदियों पुरानी विधा है, लेकिन अब इसके प्रति क्रेज बढऩे लगा है। ज्यादा से ज्यादा सिलेब्रिटीज और लोग Yoga को फॉलो करने लगे हैं। अब तक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय Yoga दिवस भी मनाया जाने लगा है।
अगर आप भी अब तक सिर्फ Yoga करने के बारे में सोच रही रहे थे, तो यहां जान लीजिए कि आपको शुरुआत किन योग आसनों से करनी चाहिए। योगा से कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम्स को कंट्रोल किया जा सकता है। यह हमें फ्लेक्सिबिलिटी के साथ साथ फिटनेस का तोहफा देता है। यहां पढ़ें बिगनर्स के लिए पांच योग आसन –

1. प्राणायाम
पद्मासन की मुद्रा में बैठें, पीठ सीधीरखें और दोनों हाथ घुटनों पर रखें। अब अंखें बंद कर पांच मिनट तक गहरी सांस लें और छोड़ें। बेहतर होगा कि इसे आप सुबह उठकर खुली हवा में करें। इससे लंग्स हैल्दी होते हैं, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, इनडाइजेशन और स्ट्रेस प्रॉब्लम कंट्रोल होती है।

2. बालासन
घुटनों के बल पैर के पंजों पर बैठें। सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर झुकें और माथे को जमीन तक ले जाएं। दो या तीन मिनट इसी पोजीशन में रहें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है जिससे स्ट्रेस दूर होता है।

3. वीर भद्रासन
एक पैर पीछे स्ट्रेच करें और दूसरा पैर आगे 90 डिग्री के एंगल में रखें। मुंह ऊपर करें और दोनों हाथों को जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं। 10 से 15 बार सांस लें और छोड़ें। इस आसन से फर्टिलिटी बढ़ती है और डाइजेशन सुधरता है। साथ ही सिरदर्द, कमरदर्द, आंखों की कमजोरी और नींद न आने की समस्या दूर होती है।

4. पर्वतासन
जमीन पर बैठें। अब दायां पैर बाईं जांघ पर आया बायां पैर दाईं जांघ पर रखें। गहरी सांस लेकर दोनों हाथों को ऊपर की तरफ सीधे खड़ा कर लें। अब धीरे धीरे सांस छोड़ें।

5. त्रिकोणासन
सीधे खड़े हो जाएं। पैरों के बीच दो फीट गैप रखें। दोनों हाथों को साइड लेजाकर दाएं हाथ से दाएं पैर को छूने की कोशिश करें। बाएं हाथ को एकदम ऊपर की तरफ सीधा रखें। कुछ देर रुकें और फिर सामान्य पोजीशिन में आएं। यह क्रिया दूसरे हाथ से भी करें।