Hindi News

Lic Scheme: एलआईसी की इन दो स्कीम से जुड़कर पति-पत्नी बनेंगे मालामाल, जानें काम की बात

Lic Scheme: एलआईसी की इन दो स्कीम से जुड़कर पति-पत्नी बनेंगे मालामाल, जानें काम की बात

Scheme: एलआईसी की स्कीम से जुड़कर लोग मालामाल बनने का सपना पूरा करते हैं, जहां सुरक्षित निवेश में फ्यूचर के लिए अच्छाच फंड इकट्ठा हो जाता है. हाल ही में एलआईसी ने दो नई पॉलिसी लॉन्च कर तहलका मचा दिया है. पॉलिसी पति और पत्नी के लिए बहुत ही वरदान की तरह काम करेगी. ये पॉलिसी दोनों लोगों को कवर और सेविंग का फायदा देगी.

इस दो पॉलिसी का नाम एलआईसी न्यू जीवन के साथ सिंगल प्रीमियम और एलआईसी न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम है. पति-पत्नी दोनों ही ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराकर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी की दोनों पॉलिसियों से जुड़ी जरूरी चीजें नीचे आर्टिकल में समझ सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

एलआईसी की योजनाओं से जुड़ी जरूरी बातें

इन दोनों योजनाओं की सबसे अहम बात यह है कि पति-पत्नी दोनों को ही पॉलिसी में कवर प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही इसमें गारंटीड रिटर्न और फिक्स्ड बेनेफिट्स का फायदा भी दिया जाएगा. मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर इन योजनाओं पर नहीं दिखाई दे सकेगा. एलआईसी ने जानकारी दी कि दोनों प्‍लान जून 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्‍यमों से पेश होंगे. कस्‍टमर्स इन्‍हें एजेंट, ब्रोकर, कॉर्पोरेट एजेंट और अन्‍य तरीकों से खरीदने का काम कर सकते हैं.

कितनी बार देना पड़ेगा प्रीमियम

एलआईसी की न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम योजना में सिर्फ एक बार प्रीमियम देना पड़ेगा. इसमें पॉलिसी टर्म के दौरान हर 1,000 रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये की गारंटीड एडिशन भी दिया जाएगा. स्कीम में 10, 15, 20 और 25 साल तक की पॉलिसी टर्म का ऑप्शन मिलेगा. इसमें कम से कम सम एश्‍योर्ड 3 लाख रुपये है और कम से कम 18 साल की एज में खरीद सकते हैं

किस्तों में भी भर सकेंगे पैसा

एलआईसी का दूसरा प्लान न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम प्लान है. इसमें ग्राहक 5, 10 या 15 साल तक किस्तों में प्रीमियम भरने का काम कर सकते हैं. आपको इसमें कुल सालाना प्रीमियम का 7 प्रतिशत गारंटीड एडिशन के तौर पर दिया जाएगा. प्रीमियम पेमेंट के दौरान एक लाइफ एश्योर्ड की मौत हो जाती है, तो प्रीमियम वेवर भी दिया जाएगा.

किस्तों में मिल सकता लाभ

एलआईसी की दोनों स्कीम का फायदा मैच्योरिटि या डेथ बेनेफिट को एक साथ लेने के सिवा 5, 10 या 15 साल की किस्‍तों में लेने का ऑप्शन दिया जाएगा. इसके अलावा, पॉलिसी होल्‍डर्स चाहे तो एक्‍स्‍ट्रा प्रीमियम भरकर राइडर बेनेफिट्स भी जोड़ सकते हैं.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…