Hindi News

पहले डीके ने छुए पैर, सिद्दरमैया ने गले लगाया, फिर सीएम पद से इस्तीफे का कर दिया ऐलान

ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. अब कर्नाटक के नए सीएम डीके शिवकुमार होंगे. सिद्दरमैया दोपहर तीन 3 बजे राजभवन पहुंचकर...

नई दिल्ली: कर्नाटक की सियासत में काफी दिनों से जो धुंध छाई थी, आखिर उसकी तस्वीर साफ हो गई है. गुरुवार को बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. अब कर्नाटक के नए सीएम डीके शिवकुमार होंगे. सिद्दरमैया दोपहर तीन 3 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

इसके साथ ही अपने आवास पर आयोजित नाश्ते के दौरान अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी देकर सबको चौंका दिया. कर्नाटक की सरकार में काफी दिनों से पर्दे के पीछे अस्थिरता की स्थिति बनी थी. विधायकों का वर्ग व कार्यकर्ता डीके शिवकुमार को सीएम बनते देखना चाहते थे.

सिद्दरमैया के फैसले के पीछे क्या रही वजह

ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि सिद्दरमैया के इस्तीफा देने के पीछे क्या मुख्य वजह रही. दरअसल, सूत्रों के अनुसार, संकेत है कि सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि हो सकता है क्योंकि यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेता, राहुल गांधी की ओर से आया था. मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बार-बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगे, तो वह इस्तीफा दे देंगे.

पार्टी ने मंगलवार को सिद्दरमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलाया, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और पार्टी के महासचिवों के.सी. वेणुगोपाल और सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *