Hindi News

PM Kisan Yojana: किसानों को अब मिलेगी 2000 रुपये की अगली किस्त? लल्द कराएं यह काम

PM Kisan Yojana: किसानों को अब मिलेगी 2000 रुपये की अगली किस्त? लल्द कराएं यह काम

PM Kisan 23rd Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जुड़े किसानों को जल्द ही गुड न्यूज़ मिल सकती है. केंद्र सरकार जून के आखिरी सप्ताह या फिर 7 जुलाई से पहले योजना की 23वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है. इस किस्त का फायदा करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा.

किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने जरूरी काम करवा रखे होंगे. अगर आपने कुछ जरूरी काम नहीं करवाए तो फिर किस्त का पैसा लटक जाएगा. इससे पहले केंद्र सरकार ने योजना की 22वीं किस्त की रकम 13 मार्च 2026 को ट्रांसफर की थी. इसके बाद से सभी किसानों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है.

योजना से जुड़ी जरूरी बातें

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मकसद लघु-सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के अंतर्गत सालाना 2000 रुपये की तीन किस्तों में 6000 की राशि प्रदान की जाती है. इसमें किसानों को पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी दिसंबर से मार्च के बीच आती है.

पिछली किस्त 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी. इसके बाद से किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तारीख को लेकर तो आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए जा रहे हैं.

किसान जल्द कराएं यह काम

किसान आगामी किस्त का फायदा लेना चाहते हैं तो पहले कुछ जरूरी काम करवा सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. सरकार ने सभी किसानों से जरूरी कर दिया है. आप इसे दो तरीकों से पूरा कर सकते हैं. जिसमें पहला ऑनलाइन OTP के जरिए, इसमें पीएम किसान पोर्टल पर जाकर घर बैठे अपना e-KYC पूरा करें और दूसरा नजदीकी Common Service Center (CSC) में जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करवाएं.

यह काम भी कराएं

किसान आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं. इसके लिए आपके बैंक खाते में किस्त आने के लिए आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी है. अगर आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो भुगतान रुक सकता है.

इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा सभी किसानों को नहीं मिलेगा. इनमें वो लोग शामिल है, जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है. एक ही परिवार के दोनों सदस्य योजना का फायदा ले रहे हैं. डॉक्यूमेंट्स या वेरिफिकेशन अधूरा है. इन परिस्थितियों में आपकी किस्त अस्थाई रूप से रोक दी जा सकती है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…