Skip to content

UIDAI Update: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते हैं नाम और मोबाइल नंबर? जानिए जरूरी नियम

आधार कार्ड पर नाम केवल 2 बार, जेंडर और जन्मतिथि 1-1 बार बदलती जा सकती है? जबकि पता कई बार भी अपडेट कराया जा सकता है. आधार कार्ड पास नहीं तो सरकारी योजनाओं से सिम कार्ड और बैंकिंग से जुड़े कार्य बीच में लटक जाते हैं.

Aadhaar Card Update: बदलते जमाने की रफ्तार में आपके पास आधार कार्ड (aadhaar card) नहीं होने पर कई जरूर काम बीच में लटक जाते हैं. कुल मिलाकर आधार कार्ड (aadhaar card) नहीं या फिर कोई गलती है तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर, पता और अन्य जानकारी अपडेट रखना बहुत ही जरूरी है.

क्या आपको पता है कि आधार कार्ड पर नाम केवल 2 बार, जेंडर और जन्मतिथि 1-1 बार बदलती जा सकती है? जबकि पता कई बार भी अपडेट कराया जा सकता है. आधार कार्ड पास नहीं तो सरकारी योजनाओं से सिम कार्ड और बैंकिंग से जुड़े कार्य बीच में लटक जाते हैं. किसी वजह से आपका मोबाइल नंबर बंद हो गया या फिर रहने का ठिकाना दूसरा बना लिया तो यह अपडेट करा सकते हैं. इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं.

आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट कर सकते पता

आधार कार्ड में पता जरूरत के अनुसार कई बार बदलने का काम कर सकते हैं. इसकी कोई सीमा निर्धारित नहीं है. अगर आप किसी नए शहर या कस्बे में शिफ्ट हुए हैं तो आप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पता अपडेट कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी होने में 30 से 90 दिन का समय लग सकता है.

किसी वजह से आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया या आप नया नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप नया नंबर आधार कार्ड से लिंक करने का काम कर सकते हैं. यह काम कराने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाने की जरूरत पड़ेगी.

यूआईडएआई आधार ऐप में भी ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जाती है. इसलिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने या अपडेट करने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है.

कितने बार अपडेट करा सकते नाम

यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक, आधार कार्ड में केवल दो बार नाम बदल सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि नाम में बदलाव से पहले उसके नाम की स्पेलिंग और दस्तावेजों को सही तरीके से चेक कर लें.

आधार कार्ड में सिर्फ जेंडर एक बार बदलने का काम किया जा सकता है. इसी तरह जन्मतिथि (DOB) में भी केवल एक बार सुधार किया जा सकता है. इसलिए अपडेट के लिए दस्तावेज जमा करने से पहले उनकी सही जानकारी जरूर जांच लें.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation