APY: बुढ़ापा होगा मालामाल, सरकार हर महीने देगी इतने हजार रुपये की पेशन, जानें
इस योजना से जुड़कर आपकी किस्मत चमक जाएगी. सरकार ने इस योजना को बुढ़ापे को आर्थिक रूप से मजबूत करने के मकसद से शुरू किया है. अटल पेंशन योजना से जुड़ी जरूरी बातों को समझना चाहते हैं तो पहले ध्यान से हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ने की जरूरत पड़ेगी, जहां आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
Atal Pension Yojana
APY Contribution Chart: हर किसी की इच्छा होती है कि वह ऐसी स्कीम से जुड़ जाए जिसका बुढ़ापे में फायदा मिल सके. केंद्र सरकार की ओर से ऐसी स्कीम चल रही हैं, जो वरदान की तरह साबित होंगी. आपने अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) का नाम तो सुना ही होगा। अटल पेंशन योजना से जुड़कर आप हर महीने 5000 रुपये पेंशन का जुगाड़ कर सकते हैं.
इस योजना से जुड़कर आपकी किस्मत चमक जाएगी. सरकार ने इस योजना को बुढ़ापे को आर्थिक रूप से मजबूत करने के मकसद से शुरू किया है. अटल पेंशन योजना से जुड़ी जरूरी बातों को समझना चाहते हैं तो पहले ध्यान से हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ने की जरूरत पड़ेगी, जहां आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
जानिए रिटायरमेंट के बाद कितनी मिल सकेगी पेंशन
अटल पेंशन योजना बहुत ही खास है, जो लोगों को मालामाल करने का अवसर दे रही है. इस योजना के अंतर्गत 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने तक पेंशन मिल सकती है. इस योजना की जरूरी बात यह है कि जितनी कम उम्र में निवेश करेंगे, उतना कम निवेश करना होगा. अगर कोई व्यक्ति युवा अवस्था में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीना कम रकम जमाकर भविष्य में पेंशन का लाभ मिल सकता है.
यह स्कीम योगदान सब्सक्राइबर की एंट्री एज पर निर्भर करती है. उदाहरण के तौर 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति को सबसे कम मासिक निवेश करने की जरूरत होगी. ज्यादा उम्र में जुड़ने पर योगदान भी काफी बढ़ जाता है.
कौन कर सकता योजना में निवेश
अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए एप्लीकेंट की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है. इसके पास सेविंग अकाउंट, आधार और मोबाइल नंबर होना जरूरी है. योजना में शामिल होने के बाद सब्सक्राइबर को 60 साल की उम्र तक लगातार योगदान करना पड़ता है.
5000 रुपये पेंशन चाहिए तो कितना निवेश जरूरी
अटल पेंशन योजना में 5000 रुपये पेंशन चाहिए तो फिर आपको मंथली 210 रुपये का निवेश करना पड़ेगा. अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है, तो उसे हर महीने 1,454 रुपये जमा करने पड़ेंगे। यानी जल्दी निवेश शुरू करने पर कम रकम में ज्यादा फायदा मिल सकता है.
Write a Comment