Hindi News

बीजेपी का चौंकाने वाला फैसला, दिल्ली सहित चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानें किसी मिली कमान

दिल्ली सहित चार प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष बदले गए हैं. राजनीतिक जानकार इसे कुछ बड़ी रणनीति के तौर पर देख रहे हैं. आप नीचे जान सकते हैं कि किसे कहां...

Political News: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी ने संगठनात्मक रूप से बड़ा बदलाव कर सबको चौंका दिया है. पार्टी की ओर से गुरुवार को चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के बदलने का ऐलान कर दिया गया है.

दिल्ली सहित चार प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष बदले गए हैं. राजनीतिक जानकार इसे कुछ बड़ी रणनीति के तौर पर देख रहे हैं. आप नीचे जान सकते हैं कि किसे कहां की कमान सौंपी गई है.

दिल्ली में किसे मिली कमान

भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए वीरेंद्र सचदेवा की जगह केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को कमान सौंपी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

हरियाणा में कौन बना बीजेपी का कैप्टन

डॉक्टर अर्चना गुप्ता को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि सरकार केवाल सिंह ढिल्लो को पंजाब और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

जानिए कौन हैं पंजाब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

केवल सिंह ढिल्लों बरनाला से दो बार विधायक पद पर भी रह चुके हैं. उन्होंने 2022 की संगरूर लोकसभा की उपचुनाव और 2024 में बरनाला विधानसभा की उपचुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था.

ढिल्लों देश और पंजाब के एक बड़े उद्योगपति हैं. वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं, उन्हें बरनाला के लोग विकास पुरुष के तौर पर जानते हैं, उन्होंने अपनी राजनीति हमेशा विकास के मुद्दे पर लड़ी है, जबकि विरोधी खेमे के नेताओं के साथ कभी भी विवाद की राजनीति में वह नहीं पड़े.

त्रिपुरा में कौन बना बीजेपी अध्यक्ष

त्रिपुरा में भी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. अब त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय को चुना गया है. असम और पश्चिम बंगाल में जीत के बाद बीजेपी का यह बड़ा फैसला के तौर पर देखा जा रहा है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *