Hindi News

PM Yashasvi Yojana: पढ़ाई में नहीं आएगी बाधा, सरकार देगी लाखों रुपये, कैसे करें आवेदन

पीएम यशस्वी योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना मानी जाती है. इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से चलाने का काम किया जा रहा है. इस...

: आपका आर्थिक लेवल कमजोर है और पढ़ाई करने का मन है तो चिंता न करें. अब पैसा पढ़ाई में रोड़ा नहीं बनेगा, जिसके लिए परेशान होने की जरूरत भी नहीं है. हालांकि, बहुत ऐसे परिवार हैं जिनकी पढ़ाई में पैसा मुसीबत बना हुआ है. अब केंद्र सरकार ने पीएम यशस्वी योजना की शुरुआत की है, जो एकदम जनकल्याणकारी साबित होगी.

यह योजना विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ने वर्ग और समुदायों के छात्रों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए बनाई गई है. केंद्र सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना भी है कि आर्थिक कमजोरी किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की शिक्षा में बाधा न बने. खासतौर पर पिछड़े वर्गों के विद्यार्थी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें. टॉप क्लास स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बोर्ड परीक्षा में लगातार प्रदर्शन करने वाले छात्र सीधे इस योजना के दायरे में आते हैं.

जानिए क्या है पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना

पीएम यशस्वी योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना मानी जाती है. इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से चलाने का काम किया जा रहा है. इस योजना का मकसद ऐसे मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाना है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं. इस स्कॉलरशिप के जरिए विद्यार्थियों को फीस, किताबें, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इससे हजारों परिवारों पर शिक्षा का बोझ कम होता है और बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलता है.

जानिए कितनी मिलती स्कॉलरशिप

पीएम यशस्वी योजना योजना के अंतर्गत क्लास 9 और 10 के छात्रों को प्रति वर्ष 75,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए यह राशि बढ़कर 1,25,000 रुपये प्रति साल तक हो जाती है. उच्च शिक्षा या व्यावसायिक कोर्स करने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस, किताबों का खर्च, हॉस्टल शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्चों में भी मदद प्रदान की जाती है। कई मामलों में रहने-खाने का भत्ता और आवश्यक सामग्री जैसे लैपटॉप तक मुहैया कराया जाता है.

कौन करेगा आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ स्पेसिफिक क्राइटेरिया तय किए गए हैं. इसमें सबसे पहले छात्र ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी समुदाय से होना जरूरी है. इसके अलावा परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. छात्र कक्षा 9 या 11 में होना चाहिए और उसके स्कूल का बोर्ड लगातार 100 फीसदी रिजल्ट देने का काम कर रहा है.

ऐसे करें आवेदन

योजना के लिए आवेदन करने के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा. इसके लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको Register ऑप्शन चुनना पड़ेगा. नए पेज में अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, ईमेल, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालकर अकाउंट बना सकते हैं. पंजीकरण के बाद PDF डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें आपका एप्लिकेशन नंबर लिखा होगा.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *