Hindi News

Vaibhav Suryavanshi: बोर्ड परीक्षा नहीं क्रिकेट को दी प्राथमिकता, रिकॉर्ड नाम करने के साथ बन गए करोड़पति

बहुत ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने हाई स्कूल पास नहीं किया, लेकिन दुनियाभर में फेमस होने के साथ-साथ करोड़पति बन गए. आपने भारतीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव...

: पढ़-लिखकर नाम कमाओगे, बेटा, और पैसा भी तभी मिल सकता है. इसलिए आप पढ़ाई में मेहनत करें, अन्यथा कुछ नहीं मिलेगा. बड़े-बूढ़ों की इस नसीहत को सर्वोपरि मानकर बच्चों से लेकर युवा तक पढ़ाई में जी-जान लगाते हैं. लेकिन कहते हैं कि जरूरी नहीं कि पढ़-लिखकर ही नाम रोशन हो.

बहुत ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने हाई स्कूल पास नहीं किया, लेकिन दुनियाभर में फेमस होने के साथ-साथ करोड़पति बन गए. आपने भारतीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम तो सुना होगा, जो इन दिनों आईपीएल में भी जलवा बिखेर रहे हैं.

उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, जिनके खेल का हर कोई मुरीद है. उनके पास इस समय ऑरेंज कैप भी है, जिन्होंने एलिमिनेट मैच में 29 गेंदों पर 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के मारे. इस दौरान क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.

अब वे इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो एक सीजन में 60 से ऊपर सिक्स मार चुके हैं. वैभव ने कुल 680 रनों में से 610 रन केवल बाउंड्री से बनाये हैं. इसमें नसे 65 छक्कों के साथ कुल 390 रन और 55 चौकों के साथ 290 रन हैं। बाकी के रन दौड़कर बनाये गए.

क्रिकेट के लिए छोड़ी बोर्ड की परीक्षा

वैभव सूर्यवंशी की उम्र मात्र 15 स3ाल है. वे इस वर्ष 10वीं कक्षा में थे. लेकिन क्रिकेट की कमिटमेंट की वजह से उन्होंने बोर्ड परीक्षा छोड़ना उचित समझा. ऐसे में वे अभी केवल 9वीं पास हैं। वैभव बिहार के ताजपुर के मॉडेस्टी स्कूल (Modesty School Tajpur) के छात्र हैं.

15 साल की उम्र में बने करोड़पति

वैभव सूर्यवंशी बीते साल आईपीएल की नीलामी में शामिल हुए थे. उस समय राजस्थान रॉयल्स ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख से बढ़ाकर 1.1 करोड़ कर दी थी. इस वर्ष राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को रिटेन किया है. ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान समय में वैभव की नेट वर्थ 2.5 से लेकर 3 करोड़ के आसपास में रखा है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *