WWE Money in the Bank के मेन इवेंट में ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच में कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद ट्विटर पर मानो सैलाब आ गया हो। दरअसल, इस मुकाबले में ‘द उसोज़’ के खिलाड़ियों ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की जोड़ी को धूल चटा दी, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। यहां सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि जे उसो ने रोमन को पिन करते हुए उनकी साढ़े तीन साल पुरानी स्ट्रीक को ध्वस्त कर दिया।
ट्विटर पर आया सैलाब
आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, WWE की दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक रोमन रेंस को 1294 दिनों के बाद पिन कर दिया गया है। यह कारनामा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके भाई जे उसो ही हैं। मैच में हुई इस घटना को देखकर रोमन रेंस के फैंस यह बिल्कुल भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि आखिरकार रेंस के साथ ऐसा कैसे हो सकता है।
दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें अंत में उसोज़ की टीम ने बाज़ी मार ली। रोमन का इतने दिनों बाद इस तरह से पिन होना उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। रोमन के पिन होने के बाद ट्विटर पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई| आइए डालते हैं एक नज़र।
ट्विटर पर एक फैन ने लिखा है कि 2013 में जे उसो ने रोमन रेंस को पिन किया था और अब 2023 में तीन सालों के बाद जे उसो ही रोमन को पिन करने वाले सुपरस्टार बन गए हैं। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है कि जे उसो को ऊपर लाने में रोमन रेंस का बहुत बड़ा योगदान रहा है और अब जे उसो के द्वारा रोमन को पिन करते हुए उनके स्ट्रीक को तोड़ा गया है, यह हमेशा एक परिवार की बात थी। इसी तरह की कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
2013 – Jey uso was the first to pin Roman Reigns in WWE
2023 – Jey uso is the first to pin Roman Reigns in 3 years. pic.twitter.com/fwuU3t1am0
— 👑𝔸𝕕𝕒𝕞 𝔾𝕠𝕝𝕕𝕓𝕖𝕣𝕘👑 (@AdamGoldberg28) July 2, 2023
Roman Reigns just put Jey over! Big time
Jey broke Roman’s streak of 3 years by pinning him!
It’s always about family! What a match pic.twitter.com/Ly0yyiN52b
— 𝐻𝒶𝓃𝒹𝓎 ⸜❤︎⸝ ᴿᵒᵐᵃⁿ ᴿᵉⁱᵍⁿˢ ¹⁰⁰⁰⁺ ᵈᵃʸˢ (@_RomansLegacy) July 1, 2023