हार्दिक पांड्या को नताशा ने दिया तलाक! अलग होने के पक्के सबूत दे रही यह बातें, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टैनविक के बीच इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच दूरियां होने की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं। चर्चा तो यहां तक भी है कि दोनों के बीच तलाक भी हो सकता है। इसकी वजह कि दोनों लंबे समय से एक साथ नजर नहीं आए हैं।

इतना ही नहीं इस बात को सबसे ज्यादा हवा नताशा के उस कदम से मिल रही है, जिसमें उन्होंने अपने नाम से पांड्या सरनेम ही हटा लिया है। दोनों के बीच नाराजगी की खबरों से ऐसा लग रहा है जिससे दोनों में कभी भी तलाक हो सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है। चार साल पहले दोनों ने बड़ी धूमधाम के साथ सात फेरों के बंधन में बंधे थे।

जानिए कब हुई थी पांड्या और नताशा की शादी?

नताशा और हार्दिक पांड्या अब रिश्तों की दूरियों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 31 मई 2020 को कपल ने बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। इससे पहले नए साल के पहले यानी एक जनवरी 2020 को कपल ने सगाई की थी। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जहां फैंस ने भी खूब बधाईयां दी।

शादी के दो महीने बाद जुलाई 2020 को कपल के घर बेटा अगस्त्य पांड्या ने जन्म लिया। इससे परिवार की खुशी दोहरी हो गईं। 14 फरवरी 2023 को कपल ने पूरे वेडिंग कॉस्ट्यूम के साथ राजस्थान के उदयपुर में शादी और रिसेप्शन किया था, जहां कई बड़े नाम शामिल हुए थे। शादी के ठीक चार बाद अब सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है, जिससे तरह-तरह की चर्चा तेजी से चल रही हैं।

अलग होने का सबूत बयां कर रही यह बातें

हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा के अलग होने की खबरें आग की तरह फैल गई हैं। इसकी वजह कि दोनों के बीच काफी दिनों से दूरी बताई जा रही है। फैंस मान रहे हैं कि कपल साथ मे कोई पोस्ट नहीं डाल रहा है। इतना ही नहीं नताशा ने इंस्टा बायो से पांड्या का नाम हटाकर सबको चौंका दिया है।

4 मार्च के जन्मदिन पर भी पांड्या ने किसी तरह का सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विश नहीं किया था। इससे दोनों के बीच कड़वाहट की चर्चा है। हार्दिक पांड्या ने 9 अप्रैल 2024 को घर से कीर्तन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पत्नी और उनके ससुराल वाले भी दिख रहे थे। इसके बाद से उन्होंने कोई पोस्ट नहीं डाला है। वहीं, हार्दिक ने पत्नी नताशा के साथ पिछला पोस्ट 14 फरवरी 2024 को वैलेंटाइन डे के दिन किया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow