हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस से छुट्टी तय! रोहित नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम की कप्तानी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार सबसे खराब प्रदर्शन की बात करें तो उसमें ऊपर मुंबई इंडियंस का नाम आता है। मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया है, जिसकी कालिक हार्दिक पांड्या के माथे पर लगती दिख रही है। सोशल मीडिया पर हर के लिए हर कोई हार्दिक पांड्या को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है। चर्चा तो यहां तक भी है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन में हार्दिक पाडंया को कप्तानी से भी हटा सकती है।

ऐसी स्थिति में सवाल उठ रहा है कि फिर टीम अपना अगला कप्तान किसे घोषित करेगी, क्योंकि रोहित शर्मा तो इस कमान को अब शायद मुश्किल लेंगे। हालांकि, इस बात को लेकर आधिकारिक रूप से तो अभी कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन ऐसी चर्चाएं तेजी से चल रही हैं।

हार्दिक पांड्या की जाएगी कप्तानी

आईपीएल के 17वें सेशन में मुंबई इंडियंस को मिली बुरी हार के बाद हार्दिक पांड्या की कड़ी आलोचना हो रही है। टीम को पूरे सीजन में अपने 14 मुकाबले में केवल 4 ही जीत हासिल हो सकी। प्वाइंट टेबल के हिसाब से टीम दसवें नंबर पर रही। ऐसा पहली बार हुआ जब टीम सबसे आखिरी में रही हो।

अगले सीजन के लिए टीम मैनेजमेंट बड़ा फेरबदल करते हुए हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटा सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि क्या एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कमा सौंपी जाएगी। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा अब मुंबई का कप्तान बनना मुश्किल स्वीकार करेंगे। ऐसे में फिर बड़ा सवाल पनप रहा ह कि मुंबई अपना कप्तान किसे घोषित करेगी।

इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता कप्तान

मुंबई इंडियंस के प्रस्ताव के बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी लेना स्वीकार नहीं किया तो फिर सूर्य कुमार यादव को अगले सीजन की की कमान दी जा सकती है। सूर्य कुमार यादव होनहार बल्लेबाज और भारतीय टीम के लिए भी कुछ सीरीज में कप्तान कर चुके हैं।

उन्हें क्रिकेट की दुनिया में 360 डिग्री के नाम से भी जानते हैं। माना जा रहा है कि उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी दी सकती है, जो हार्दिक पांड्या के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगी। अभी इस बात को लेकर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow