नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से अपने 229 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया। जिन विधायकों का टिकट काटा गया। अब उनमें काफी आक्रोश है। और उनका दर्द अब बाहर निकलना शुरू हो चुका है। इस दौरान एक विधायक ने चेतावनी दी क्या कुछ कहा है नीचे खबर में आपको हम विस्तार से बताएंगे।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी उम्मीदवारों की सूची एक के बाद एक जारी कर चुकी कांग्रेस भी पीछे नहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से 229 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जिसमें कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए जिनके टिकट काटे गए उनमें एक आक्रोश है अब उनका दर्द जनता के सामने आ चुका है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर सीट से एक बार के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का टिकट कांग्रेस पार्टी ने काट दिया टिकट कटने के बाद बगावत के और नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 40 करोड़ में नहीं बिकने का कांग्रेस पार्टी ने हमें नाम दिया है। अगर हम बिक गए होते तो आज हम भी भारतीय जनता पार्टी के साथ होते और 40 करोड़ के मालिक होते लेकिन 40 करोड़ पर ना बिकने का रिजल्ट कांग्रेस ने हमें दिया है।
आपको बता दे की मुरली मेहरवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना दो बार का उम्मीदवार बनाया मेहरवाल एक बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव हार गए जबकि दूसरी बार उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज कर ली कांग्रेस ने चार विधायकों के टिकट मध्य प्रदेश में कटे हैं इस दौरान सभी काटे गए विधायकों का दर्द अब मीडिया के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है जिसमें यह तय होगा। कि आगे की रणनीति क्या करनी है।क्योंकि मौजूदा विधायक का टिकट काटना कांग्रेस पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है।
प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पहले कांग्रेस के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कमलनाथ आखिरी समय तक उन्हें भरोसा दिला रहे थे। की टिकट में तुम्हारा नाम होगा जब सूची वायरल हुई तब वह दंग रह गए। कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता और बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पूरी तरह से हैरान नजर आ रहे हैं।