Weather Update: सूरज बने आग की भट्टी ने थामी जिंदगी की रफ्तार, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक सूर्य की तपिश ने हर किसी का जीना हराम कर रख दिया है, जिससे कई स्थानों पर तापमान भी 47 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में चिलचिलाती धूप ने बाहर निकलना ही दुश्वार कर रखा है। धूप से बचने के लिए लोग छाता और गमछा लेकर चलना मुनासिब समझ रहे हैं।

दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से उठा तापमान कई स्थानों में कहर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में धरती आग की भट्टी बनी हुई है, जिससे बचाव को लोग विद्युत उपकरणों का यूज कर रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से जनमानस को थोड़ी गर्मी से राहत जरूर मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इन इलाकों में होगी बादलों की चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल व ओडिशा तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने के संकेत दिए गए हैं। इन हिस्सों में समुद्र में ऊंची लहरें आने की उम्मीद बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में तो कई स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

आंध्र प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के पूर्वी इलाकों झारखंड में हल्की से तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तराखंड के दक्षिणी छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा और रायलसीमा के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित तमाम हिस्सों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

यहां कैसा बना रहेगा मानसून

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई और इलाकों मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इससे कई स्थानों पर झमाझम बारिश हौ तेज हवा चलने की उम्मीद जताई गई है। पश्चिमी यूपी के सभी इलाकों में सूर्य की तपिश बढ़ने से गर्मी का स्तर बहुत ऊपर तक जाने की संभावना जताई गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow