Remal Cyclone Alert: IMD का ताजा अपडेट, भीषण गर्मी के बीच इस राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश और तूफान का खतरा

By

Sarita

नई दिल्ली। चक्रवात ‘रेमल’ तूफान की वजह से लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कहा कि रविवार को भीषण चक्रवात ‘रेमल’ तूफान बांग्लादेश और इससे सटे बंगाल के तटों से टकरायेगा। इस तूफान का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, त्रिपुरा में अगले 48 घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की चेतावनी जारी कर दी है। इसी बीच त्रिपुरा सरकार ने आठ जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

त्रिपुरा सरकार ने चक्रवात ‘रेमल’ तूफान को देखते हुए दक्षिण त्रिपुरा, गोमती, धलाई, सिपाहीजला, पश्चिम त्रिपुरा, उत्तरी त्रिपुरा, उनाकोटि में अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण त्रिपुरा गोमती, धलाई, सिपाहीजला और पश्चिम त्रिपुरा में तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

सरकार ने उठाए एहतियाती कदम:

सभी जिलाधिकारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स, अग्निशमन सेवाओं और आवश्यक सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदियों, तालाबों से दूर रहने की सलाह दी गई है। यह जानकारी त्रिपुरा सरकार और आईएमडी द्वारा जारी किए गए अलर्ट के आधार पर तैयार की गई है।

इन राज्यों में चलेगी लू

आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब एवं हरियाणा में अभी भी तेज लू का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में भी इस समय भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। अगले चार दिनों तक गर्म हवा चलती रह सकती है। आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान एवं गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 28 मई तक पंजाब के लिए भी रेड अलर्ट है।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow