Hindi News

Petrol Diesel Price Today: बकरीद पर कितने रुपये बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत? चेक करें रेट

अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम नहीं हुए तो फिर आगामी दिनों और भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 28 मई यानी आज भारत...

Petrol Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से वैश्विक मार्केट में कच्चे तेल के दाम सातवें आसमान पर चल रहे हैं. कच्चे तेल के चलते अब दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से इसका प्रभाव सीधा आम नागरिकों की जेब पर पड़ रहा है. आखिरी 13 दिन में भारत में कई बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं, जिससे ग्राहकों की जेब का बजट पूरी तरह से डूबता जा राह है.

अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम नहीं हुए तो फिर आगामी दिनों और भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 28 मई यानी आज भारत के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी है, आसानी से चेक कर सकते हैं. शहर-वाइज पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा.

13 दिन में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बीते 13 दिन में पेट्रोल-डीलज के दाम ने आम नागरिकों की कमर तोड़कर रख दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है. कुल मिलाकर अभी तक चार बार दाम में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में जहां पेट्रोल पहले 94-95 रुपये प्रति लीटर के आसपास था, वहीं अब यह 102 रुपये से ऊपर पहुंच गया है. डीजल में भी 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है.

इन महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.14 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की जा रही है. यहां डीजल का भाव कुल 94.28 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.21 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. यहां डीजल का प्राइस 97.83 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल का भाव 105.63 रुपये और डीजल का रेट कुल 96.45 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का प्राइस 104.98 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. यहां डीजल का भाव 96.12 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल का प्राइस 99.84 रुपये और डीजल की कीमत 91.12 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है.

यहां भी चेक करें भाव

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 100.45 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती दिख रही है. यहां डीजल का भाव 92.08 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. पटना में पेट्रोल की कीमत 110.34 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है, जबकि डीजल का कुल 96.89 रुपये प्रति लीटर तक है.

लखनऊ में पेट्रोल का प्राइस कुल 101.22 रुपये प्रति लीटर तक है. यहां डीजल का रेट 93.41 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. अहमदाबाद में पेट्रोल का प्राइस 99.92 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. यहां डीजल का भाव कुल 94.16 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *