LIC: देशभर में कुछ ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनका बड़े स्तर पर लोग फायदा उठा रहे हैं. भारतीय लिमिटेड निगम यानी एलाईसी की ओर से भी कुछ खास प्लान चलाए जा रहे हैं जो जीवन यापन में महत्वपूर्ण साबित होंगे. अब एलआईसी की ओर से दो प्लान पेश किए गए हैं. इनमें एलआईसी न्यू जीवन साथ सिंगल प्रीमियर और एलआईसी न्यू जीवन साथी लिमिटेडट प्रीमियम नाम से पेश किए गए हैं.
दो नए ज्वाइंट लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं. इन दोनों योजनाओं की सबसे खास बात यह है कि पति-पत्नी को एक साथ ही पॉलिसी कवर मिल जाएगा. इसके साथ ही गारंटीड रिटर्न और फिक्स्ड बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे. मार्केट में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी इन योजनाओं पर पड़ने वाला है.
कब शुरू होंगी पॉलिसी?
भारतीय लिमिटेड निगम ने जानकारी दी कि ये दो प्लान जून 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेंगे. ग्राहक आसानी से इन्हें एजेंट, ब्रोकर, कॉर्पोरेट एजेंट और इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म्स के जरिए खरीदा सकते हैं. इसमें न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम प्लान में ग्राहक को सिर्फ एक बार प्रीमियम भरना पड़ेगा.
एलआईसी के अनुसार, इस योजना में पॉलिसी टर्म के दौरान हर 1,000 रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये की गारंटीड एडिशन भी दी जाएगी. इस प्लान में ग्राहक डेथ बेनेफिट के दो विकल्प भी आसानी से चुन सकते हैं. इसमें आपको पेआउट बेसिक सम एश्योर्ड या प्रीमियम के मल्टीपल के आधार पर निर्धारित होगा.
इस स्कीम में 10, 15, 20 और 25 साल तक की पॉलिसी टर्म का ऑप्शन मिलेगा. इसमें आपको एंट्री एज 18 साल से शुरू होगी और मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 3 लाख रुपये तक रखा गया है.
किस्तों में जमा कर सकेंगे प्रीमियम
एलआईसी का दूसरा प्लान भी काफी बढ़िया होगा. न्यूज जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम के नाम से जाना जाएगा. इस प्लान में 5 से 10 या 15 साल तक किस्तों में प्रीमियम जमा करने का काम कर सकेंगे. इस योजना में आपको हर साल प्रीमियम का 7 फीसदी गारंटीड एडिशन के रूप में दिया जाएगा. साथ ही अगर प्रीमियम पेमेंट टर्म के दौरान एक लाइफ एश्योर्ड की मौत हो जाती है, तो प्रीमियम वेवर भी दिया जाएगा.