Hindi News

सरकार का बड़ा फैसला, बिना टिकट के आज कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, जानें अपडेट

मतलब बिना टिकट लिए ही अंदर ताजमहल का दीदार कर सकते हैं. सरकार की तरफ से बकरीद के दिन ताजमहल में बिल्कुल फ्री एंट्री का ऐलान कर दिया है. हालांकि,...

Free Entry: ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है, जिसे देखने के लिए लोग देश ही नहीं विदेशों से भी खूब आते हैं. अधिकतर विदेशी भारत में ताजमहल देखने के उद्देश्य से ही आते हैं. अगर आप ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा.

इसकी वजह यह है कि आपको ताजमहल में अंदर प्रवेश करने के लिए एक रुपया भी खर्च करना नहीं पड़ेगा. मतलब बिना टिकट लिए ही अंदर ताजमहल का दीदार कर सकते हैं. सरकार की तरफ से बकरीद के दिन ताजमहल में बिल्कुल फ्री एंट्री का ऐलान कर दिया है. हालांकि, यह छूट दिनभर के लिए नहीं रहेगी. सरकार ने इस छूट के लिए एक डेडलाइन भी निश्चित की है. अगर बिना टिकट के ताजमहल देखना चाहते हैं तो पहले कुछ जरूरी नियमों को जान सकते हैं, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

ताजमहल में फ्री प्रवेश कब तक?

एएसआई के आदेश की मानें तो 28 मई 2026 को देशभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर आपको ताजमहल में फ्री एंट्री मिल सकेगी. यह सुविधा सिर्फ सुबह के लिए मिलेगी. फ्री एंट्री का समय सुबह 07:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 बजे तक है. यानी, इन तीन घंटों में आप बिल्कुल फ्री ताजमहल की खूबसूरती में समय बिता सकेंगे. कोई भी टूरिस्ट और लोकल लोग इसका फायदा उठा सकते हैं.

मुख्य मकबरे में नहीं होगी एंट्री

इसमें ध्यान देने वाली बात है कि फ्री एंट्री के दौरान अगर आप मुख्य मकबरे के अंदर ऊपर तक जाना चाहते हैं, तो वहां का 200 रुपए का एक्स्ट्रा टिकट आपको पहले की तरह ही लेना होगा. उसमें किसी तरह की कोई छूट नहीं मिल सकेगी.

जानिए सुबह 10 बजे के बाद क्या हो सकेगा

गुरुवार को सुबह 10 बजे के बाद फ्री एंट्री बंद हो जाएगी. फिर टिकट काउंटर फिर से खुल जाएंगे और सामान्य दिनों की तरह टिकट मिलना शुरू हो सकेगा. फिर आपको ताजमहल में जाने के लिए नॉर्मल चार्ज देने की जरूरत पड़ेगी.

जानिए ताजमहल में कितना टिकट का पैसा देना होगा

आप भारतीय निवासी हैं तो आम दिनों में ताजमहल का दीदार करने आते हैं तो 50 रुपये का प्रवेश टिकट लेना पड़ता है. जबकि विदेशी नागरिक के लिए 1100 रुपये का टिकट होता है. अगर गुरुवार को सुबह फ्री एंट्री के टाइम ये भी ताजमहल पहुंचते हैं, तो टिकट नहीं लगेगा.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *