IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी अब किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे हैं. उन्होंने सबसे कम उम्र में धमाकेदार बल्लेबाजी कर घरेलू व इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसी पहचान बनाई जो किसी प्रेरणा की तरह है. इन दिनों वे आईपीएल में भी गर्दा उड़ा रहे हैं, जिनके शॉट्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं.
बढ़िया बल्लेबाजी के लिए उन्हें दर्शक दीर्घा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. इस बीच उनकी बल्लेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप देख सकते हैं कि कैसे वैभव सूर्यवंशी ने कुल 10 गेंदों पर 53 रन बना दिए. आपने यह वीडियो नहीं देखा तो सच में कुछ नहीं देखा. उनकी बल्लेबाजी से संबंधित बातें नीचे समझ सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में ठोका अर्धशतक
इंग्लैंड के पूर्व तूफानी बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपने क्रिकेट चैनल पर वैभव सूर्यवंशी आतिशी पारी का वीडियो शेयर किया है. आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि वैभव सूर्यवंशी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रहे हैं. अपनी पारी में उन्होंने कुल 10 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए. 8 छक्के और 1 चौका भी अपने बल्ले से जड़े.
Vaibhav Sooryavanshi Smashes A 10-Ball Fifty! 🔥 pic.twitter.com/9iGZRqFu3Y
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 26, 2026
उनकी इस पारी से दिग्गज पीटरसन भी हैरान नज़र आए हैं. 15 वर्षीय बल्लेबाज बच्चों की गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आए हैं. यह 10 गेंदों पर खेली गई पारी किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगी. क्योंकि यह एक फ्रेंडली मैच था. हालांकि, इसमें वैभव पूरी किट के साथ प्रॉपर बल्लेबाजी करते दिखे. वैसे भी मैच कैसा भी हो, लेकिन उनका अंदाज़ पुराना ही रहता है.
आईपीएल 2026 में जलवा बिखेर रहे वैभव
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इस सीजन में भी अपना अद्भुत करिश्मा दिखाया है. पहले लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में उनके बल्ले से 583 रन निकले हैं, जिसके साथ ही खुद को ऑरेंज कैप की रेस में भी बनाए रखा है. इस सीजन में अभी तक सबसे अधिक 53 छक्के और 50 चौके समेत 103 बाउंड्री भी जड़ी हैं. बढ़िया प्रदर्शन की बदौलत कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.
फैंस भी कर रहे तारीफ
केविन पीटरसन ने जब अपने एक्स हैंडल पर उनकी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया तो फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. वैसे भी मौजूदा आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने फैंस को खुश करने में कोई कसर अधूरी नहीं छोड़ी है. वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि आगामी 2 से 3 साल में ही वे टी-20 के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.