Hindi News

Bank Holiday: आज किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? चेक करें लिस्ट

Bank Holiday: आज किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? चेक करें लिस्ट

2026: बहुत लोगों के बकरीद के अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि बैंक 27 मई को बंद रहेंगे या फिर 18 मई को. विभिन्न राज्यों में अवकाश की तारीखें अलग-अलग होने से भ्रम की स्थिति बन गई थी. अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपडेटेड बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर साफ कर दिया है कि देश के कई इलाकों में 28 मई को बैंकों का अवकाश रहेगा.

वैसे भी आरबीआई हॉलिडे टैलेंडर के अनुसार, बकरीद कोई राष्ट्रीय छुट्टी नहीं बल्कि क्षेत्रीय अवकाश में गिना जाता है. इसलिए त्योहारों की तारीखें अलग-अलग होने के चलते तारीख के हिसाब से बैंक बंद कर दिए जाते हैं. यही वजह है कि कुछ राज्यों में आज अवकाश रहा है. कई जगहों पर कल यानी 28 मई को बैंक बंद रहेंगे.

जानिए आज कहां बंद रहेंगे बैंक

किसी बैंकिंग काम से आप जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातें जान लें. अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. RBI की अपडेटेड सूची के अनुसार, 28 मई 2026 को देश के कई बड़े शहरों और राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं.

इनमें नई दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, शिमला, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, कोलकाता, आइजोल, इम्फाल, कोहिमा, शिलॉन्ग, मुंबई, नागपुर, बेलापुर, पणजी, जम्मू, श्रीनगर, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा शामिल हैं. इन सभी महानगरों में बैंकों का अवकाश रहेगा. अगर आप इन शहरों में या आसपास के हिस्सों में रहते हैं, तो कल बैंक शाखाओं में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी.

नेट बैंकिंग और यूपीआई रहेगा चालू

खास बात यह है कि बैंकों के अवकाश के बाद भी नेट बैंकिंग की सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य तरीके से चलती रहेंगी. आपके जरूरी पैसों से जुड़े काम नहीं रुकेंगे. कस्टमर आसानी से गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसी सेवाएं हमेशा की तरह चलती रहेंगी. फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक और ऑनलाइन भुगतान आसानी से किए जा सकेंगे. एटीएम से कैश निकालने और जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहने वाली है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…