Hindi News

EPFO Update: पीएफ खाते में लिंक हो गई दूसरे कर्मचारी की आईडी तो कैसे हटाएं, जानें तरीका

EPFO Update: पीएफ खाते में लिंक हो गई दूसरे कर्मचारी की आईडी तो कैसे हटाएं, जानें तरीका

Online Update 2026: किसी कंपनी में जॉब करते हुए अगर आपकी सैलरी का हिस्सा पीएफ (PF) खाते में जाता है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होगी. कंपनी बदलने पर कई बार कर्मचारी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कंपनी बदलने पर पुराने यूएएन में नई आईडी लिस्ट की जाती है.

आपने कभी सोचा होगा कि आपके यूएएन में किसी दूसरे कर्मचारी की आईडी लिंक हो जाए तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में आप ईपीएफओ के ऑनलाइन सिस्टम का सहारा लेकर परेशानी का सामना कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं.

जानिए कैसे गलत आईडी से लिंक हो सकती है?

कोई भी प्राइवेट कंपनी जब कर्मचारी की नियुक्ति करती है, तो कभी-कभी डेटा एंट्री की गलती हो जाती है. इसमें कर्मचारी का नाम या क्रेडेंशियल्स दूसरे यूएएन में दर्ज हो जाते हैं. ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ कंपनी से हो सकता है. कई बार ईपीएओएफओ के सिस्टम में लोड या किसी गड़बड़ी के चलते दो अलग-अलग आईडी आपस में मिसमैच होती हैं. ऐसा होने पर कर्मचारी का नुकसान भी होने की संभावना बनी रहती है.

कैसे हट जाएगी गलत आईडी?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से अब काफी सारी सर्विस को ऑनलाइन ही कर दिया गया है. ऐसा करने से पीएफ खाताधारकों को ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. इसके साथ ही आपके साथ भी ये गलत आईडी वाली दिक्कत आती है, तो उसे आप घर बैठे ही समस्या का निस्तारण कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा.

इन स्टेप्स को फॉलो करें.

इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक मेंबर पोर्टल पर जाना होगा.

फिर अपना 12 अंकों का UAN नंबर, पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा.

फिर अब आपको Online Services वाले टैब पर क्लिक करने की जरूरत पड़ेगी.

इसके बाद यहां पर Delink Wrong Member ID वाले टैप पर क्लिक करना होगा.

फिर आपकी स्क्रीन पर आपके UAN से जुड़ी सभी मेंबर आईडी की लिस्ट आएगी.

ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि उसी आईडी को चुनें, जो आपकी नहीं है या जो गलती से लिंक हो गई है.

फिर अब इसकी वजह पूछी जाएगी. उसके बारे में बताकर OTP वाले टैप पर क्लिक करना होगा.

फिर OTP भरने के बाद आप सबमिट कर सकते हैं.

आपकी रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद EPFO को सारी चीजों को मिलान करना पड़ेगा. अगर सबकुछ मैच हो गया, तो कुछ दिनों में आपका पीएफ अकाउंट सही आईडी के साथ अपडेट हो जाएगा. अगर ऑनलाइन आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाती है, तो आप ऑफिस भी जाकर अपना काम बनवाने का काम कर सकते हैं.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…