Anil Kapoor Mercedes: दिवाली के मौके पर नई चीज खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। यही कारण है कि लोग अपनी हैसियत के अनुसार नई-नई चीज खरीदते हैं।
कई लोगों का मानना है कि इस समय कार खरीदना बहुत ही शुभ है। इसी को देखते हुए बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अनिल कपूर ने नई मर्सिडीज़ मैकबैच एस क्लास (Mercedes Macbach S Class) खरीदी है। भारत में इस कार की कीमत 2.69 करोड रुपए से लेकर 3.40 करोड़ रुपए है।
यह इसकी कीमत में आपको नोएडा में तीन से चार लग्जरी फ्लैट मिल जाएंगे। हालांकि इस कार से ज्यादा इसका कलर कॉन्बिनेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह मोनोटोन एमेरल्ड ग्रीन एक्सटीरियर के साथ आती है।
Anil Kapoor की पॉवरफुल कार
अनिल कपूर की यह नई में बैक एस क्लास 4 लीटर V8 माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन इतनी पावरफुल है कि इसके द्वारा 503 पीएस का पावर और 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। इसके अलावा यह माइल्ड हाइब्रिड तकनीक पर बेस्ड है।
इसीलिए इसकी परफॉर्मेंस अन्य पेट्रोल कारों से थोड़ी बेहतर है। 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस और भी शानदार हो जाते हैं।
मर्सिडीज़ की यह प्रीमियम लग्जरी कर सिर्फ 5 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वही कंपनी ने बताया है किसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इस कर का एक पावरफुल वेरिएंट भी आता है, जिसमें 6 लीटर का V12 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
Mercedes Macbach S Class के फीचर्स
इस कर में फीचर्स के तौर पर 12 इंच का टच स्क्रीन एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, 11 इंच का एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, 4D साउंड सिस्टम, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, मल्टी जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर सीटों के लिए मसाज फंक्शन और एक फ्रिज भी दिया गया है। इसमें सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, थेफ्ट असिस्टेंट, रियर स्टीयरिंग व्हील टर्निंग रेडियस की सुविधा मिलती है।