नई दिल्ली: सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मौज करने जा रही है, जो जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी सोने पर सुहागा जैसा होगा, क्योंकि मोटी रकम अकाउंट में आएगी। इसका फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को होना संभव माना जा रहा है। सरकार ने अभी डीए एरियर की राशि ट्रांसफर करने पर पक्की मुहर तो नहीं लगाई है, लेकिन मीडिया की खबरों में इसका जल्द का दावा किया जा रहा है, जो हर किसी को चौंकाने के लिए काफी है। कितना पैसा खाते में आएगा, यह चेक करने के लिए हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ लें।
जानें कितने महीने का आएगा डीए एरियर
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों के खाते में 18 महीने का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था। इसके बाद से कर्मचारी वर्ग लगातार मांग कर रहा है, जिसकी घोषणा का समय अब आ चुका है। आने वाले साल 2024 के मार्च-अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने हैं।
मोदी सरकार इससे पहले ही 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर खाते में मोटी रकम आना संभव माना जा रहा है। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा आएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी साल 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा खाते में नहीं डाला था। सरकार ने इसकी वजह कोरोना काल में हुआ नुकसान बताई थी। इसके बाद से तभी से कर्मचारी इसकी मांग करते रहे हैं।
अब मिल रहा इतने डीए का फायदा
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए भी कुछ दिन पहले बढ़ाया जा चुका है, जिसके बाद यह 46 फीसदी हो गया है। डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। इससे पहले 42 फीसदी डीए का फायदा मिलता था। वैसे भी सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू की जाती हैं। अब जो डीए बढ़ाया गया है, उसकी दरें 1 जुलाई से प्रभावी मानी जाएंगी।