गुरुवार सुबह जयपुर में भीषण सिलेंडर हादसा, घर में लगी भयंकर आग, सोते हुए परिवार के 5 जिंदा जले

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जयपुर के विश्वकर्मा इलाके के यादव मार्केट में एक घर में हुए भीषण आग में 5 लोगों की जलकर मौत हो गई।

मृतकों में 3 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

जानें कैसा हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार जयपुर के विश्वकर्मा स्थित जैसल्या गांव के यादव मार्केट में ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले घर में रखे गए सिलेंडर में लगी। आग की चपेट में आने से जिन लोगों की मौत हुई है वो सभी बिहार के रहने वाले थे और जयपुर में किराए के मकान में रहते थे।

दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “विश्वकर्मा जयपुर में भीषण आग लगने से 5 लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.”

सावधानी जरूरी 

जयपुर में हुई ये घटना बेहद दुखद है. ये घटना हमें एक बार फिर से आग से बचाव के उपायों के बारे में सचेत करती है. रात को सोने से पहले गैस बंद कर दें, घर में हमेशा धुआं निकलने का रास्ता रखें और आस-पास में फायर सेफ्टी यंत्र जरूर रखें।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App