आप के क्षेत्र में नहीं आ रही है बिजली तो फटाक से घुमाएं ये टोल फ्री नंबर, जानें

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली: PRajasthan Power Cut Crisis . देश में भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है, जिससे कई बार पॉवर कट होने के वजह से लोग परेशान हो जाते है। तो वही इस समय आने वाले आंधी- तुफान से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान हो जाता है। जिससे इस राज्य में अगर आप रहते हैं तो सरकार ने किसी भी तरह से विद्युत आपूर्ति फेल होने पर केन्द्रीकृत काॅल सेंटरों की स्थापना कर दी है, जिससे यहां पर कंप्लेन की जा सकती है।

दरअसल अगर राजस्थान में रहते हैं तो आप के लिए यह जरुरी जानकारी मिलने वाली है। आप को बता दें कि राजस्थान में भीषण गर्मी, आंधी-अंधड़ की वजह से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होने विद्युत विभाग ने बड़े कदम उठा दिए है। जिससे अब लोग यहां पर कई माध्यम से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति फेल होने पर शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।

विद्युत आपूर्ति फेल शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन

जिसके लिए टोल फ्री नंबर,व्हाट्सएप द्वारा शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने केन्द्रीकृत काॅल सेंटरों की स्थापना कर दी है। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में संभावित विद्युत दुर्घटना की शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। बताया जा रहा हैं, कि दर्ज  शिकायतों का निगम द्वारा त्वरित निस्तारण किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

विद्युत आपूर्ति फेल के लिए ऐसे करें शिकायत

  • टोल फ्री नंबर 18001806507
  • टेलिफोन नम्बर 0141-2203000
  • आईवीआरएस 1912
  • मोबाइल नम्बर 9414037085 पर अपना सम्पूर्ण पता मय बिल में अंकित 12 अंको का के-नम्बर टाईप कर शिकायत मैसेज करें।
  • 9414037085 नंबर व्हाट्सएप द्वारा शिकायत दर्ज करा सकते हैं
  • लोग JVVNL Customer Care – @JVVNLCCare, Email – [email protected], Bijli Mitra mobile APP एवं Website – energy.rajasthan.gov.in/jvvnl पर भी शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध है।
  • अजमेर डिस्काॅम – अजमेर डिस्काॅम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को केन्द्रीकृत काॅल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806565 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • जोधपुर डिस्काॅम – जोधपुर डिस्काॅम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को केन्द्रीकृत काॅल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806045 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow