Most Popular IAS Officer: ये है देश की सबसे फेमस  महिला IAS ऑफिसर, जिनकी चर्चा होती है विदेशों में

Avatar photo

By

Sanjay

Most Popular IAS Officer:IAS बनना आसान बात नहीं है. इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. कभी-कभी यह संघर्ष पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के लिए हो जाता है। 08 मार्च 2024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर सशक्त महिलाओं की चर्चा की जा रही है।

ऐसे में हमें उन महिला आईएएस अफसरों के बारे में भी बात करनी चाहिए जिन्होंने इस पद पर रहते हुए इसकी गरिमा को बढ़ाया और अन्य महिलाओं के लिए एक लीक से हटकर उदाहरण पेश किया। देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा का नाम भी सबसे मशहूर आईएएस अधिकारियों में शामिल है।

अन्ना राजम मल्होत्रा ने उस समय आईएएस अधिकारी बनने का फैसला किया जब यहां पुरुषों का वर्चस्व था। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. ये सफर उनके लिए काफी कठिन रहा था. केरल की अन्ना राजम मल्होत्रा 1951 बैच की अधिकारी हैं।

उनका विवाह भारतीय रिजर्व बैंक के 17वें गवर्नर आरएन मल्होत्रा से हुआ था। अन्ना राजम मल्होत्रा को उनकी सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने देश के 7 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है. वह केंद्र सरकार सचिवालय में पद संभालने वाली पहली मलयाली महिला हैं।

आईएएस: आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल 1986 बैच की अधिकारी हैं। उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय में आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी और तमिलनाडु में बाढ़ और चक्रवात जैसी आपदाओं के दौरान सही रणनीति बनाकर भारी नुकसान को टाला।

जब आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सूखा पड़ा तब भी आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल ने बेहतरीन काम किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं के प्रबंधन के लिए भी जाना जाता है।

बैच की आईएएस स्मिता सभरवाल देश की सबसे खूबसूरत और काबिल महिला अफसरों में से एक हैं। उन्हें सार्वजनिक अधिकारी कहा जाता है। वह जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए मशहूर हैं। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं।

वर्तमान में वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग  की सचिव भी हैं। आईएएस स्मिता सभरवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल की थी. दुर्गा शक्ति नागपाल भारतीय केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री की ओएसडी । पंजाब कैडर में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के रूप में काम करते हुए उन्होंने मोहाली में एक जमीन धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया था।

उनके पति अभिषेक सिंह ने कुछ समय पहले आईएएस के पद से इस्तीफा दे दिया है। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने शादी के बाद अपना कैडर पंजाब से उत्तर प्रदेश स्थानांतरित कर लिया था।

मध्य प्रदेश की रहने वाली आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख 2018 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल कर टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई. उनके पति नागार्जुन गौड़ा भी एक आईएएस अधिकारी है। आईएएस अफसरों की ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है.

वह ग्रामीण नागरिकों की जीवन आवश्यकताओं को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू करने में अहम भूमिका निभाई है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App