WEATHER FORECAST: आंधी-तूफान से जमींदोज होंगे पेड़-गिरेंगे खंभे, इन राज्यों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के तमाम इलाकों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है, जिससे जिंदगी पसीने से तरबतर हो रही है। हालात इतने खराब हैं कि कई हिस्सों में तापमान 48 डिग्री को पार कर गया, जिससे सूर्य की तपिश ने दौड़ती भागती जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के हिस्सों में भी तेज गर्मी ने लोगों ने घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया है।

छत वाले पंखे तो गर्म हवा फेंक रहे हैं। हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में भी भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफानी कई हिस्सों में आफत बनता दिख रहे हैं। उम्मीद है कि देश के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने से थोड़ा तापमान जरूर नीचे गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश और गरज के साथ तमाम हिस्सों में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल व ओडिशा तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

आंध्र प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के पूर्वी हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तराखंड के दक्षिणी छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा और रायलसीमा के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक, आगामी दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। यह उत्तर दिशा में जारी रहेगा और 26 मई 0000 यूटीसी को यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में भी तेजी देखने को मिल सकती है। उत्तर की ओर बढ़ना जारी रह सकता है। इसके अलावा 29 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की संभावना है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow