Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भयंकर भूस्खलन से मचा मातम, 150 से अधिक घर दबे, 5 की मौत

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Papua New Guinea Massive Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन की बड़ी घटना से होने से करीब 700 लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। अब तक यहां करीब 5 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने यह बड़ी जानकारी साझा की है। यूएन ने घटना के बारे में बताया कि आपतकालीन टीमों ने पापुआ न्यू गिनी के बड़े स्तर पर भूस्खलन से लोगों को निकालवे के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है।

अब तक तीन लोग शवों को बाहर निकाला गया है, जहां मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि अब तक सैकड़ों लोगों के मारे जाने की संभावना जताई गई है। आसपास के स्थानीय लोग भी राहत बचाव कार्य में सहारा बने हुए हैं।

भूस्खलन से दब गए डेढ़ सौ घर

इस संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के मिशन प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि संशोधित मौत का आंकड़ा यमबली गांव और एंगा प्रांतीय अधिकारियों की गणना के अनुसार दिया गया था। बीते दिन शुक्रवार को भूस्खलन से 150 से ज्यादा घर दब गए। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि केवल 60 घरों दबे थे। एक्टोप्राक ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि करीब 670 से लोग मिट्टी में अंदर दबे हुए हैं।

इतना ही नहीं शुक्रवार को मरने वाले लोगों की संख्या करीब सैकड़ा पार बताई थी। नई जानकारी के अनुसार, अब तक पांच शव निकाले गए हैं। 6 लोग ऐसे हैं जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है, जहां इलाज जारी है। एक्टोप्राक ने कहा कि क्रू ने 6 से 8 मीटर (20 से 26 फीट) गहराई में जमीन और मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद ही लगभग खत्म हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में प्रशांत राष्ट्र में मीडिया ने कहा है कि शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 300 से अधिक लोग और 1,100 से अधिक घर दब गए।

जानिए कितने गांव हुए प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार विभाग के मुताबिक, प्रांत के मुलिताका क्षेत्र में भूस्खलन से 6 से ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में घर जमींदोज हो गए। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी आईओएम ने जानकारी दी कि 100 से अधिक घर, एक प्राथमिक विद्यालय, छोटे व्यवसाय और स्टॉल, एक गेस्टहाउस और एक पेट्रोल स्टेशन जमींदोज हो चुके हैं। यहां बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की खबर है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow