DC VS SRH VIDEO: अक्षर पटेल के जादू में फंसे क्लासेन, टप्पा पड़ते ही स्टंप ले उड़ी बवाल गेंद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल सीजन का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला खेला जा रहा है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और फैंस में कआपी रौनक देखने को मिल रही है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम रनों का पीछा कर रही है, जो काफी मुश्किल नजर आता है।

इस बीच हेनरिक क्लासेन के आउट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे जानकर हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। उन्होंने 8 गेंदों का सामना कर 15 रन बनाए और पवेलियन लौट गए।

हेनरिक क्लासेन का अचानक बिखर गए स्टंप

सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 8 गेंदों का सामना कर 15 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में शानदार 2 छक्के लगाए। 187.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

10वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने ऐसी गेंद डाली की टप्पा खाते ही हेनरिक क्लासेन के स्टंप में जा घुसी। इसके बाद फिर क्या था, दिल्ली कैपिटल्स के फील्डर खुशी में झूम उठे और अक्षर पटेल की तरफ भागे। इस तरह क्लासेन की पारी का अंत हुआ। ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेलते हुए 32 गेंदों पर 89 रन बनाए।

उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 11 चौके जड़े। स्ट्राइक रेट 278.12 का रहा। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली, जिन्होंने 6 छक्के और 2 चौके जड़े। मार्करम ने 1, नीतीश रेड्डी 37, शाहबाज अहमद 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App