Sarvesh Singh Death: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया, जो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। खराब तबीयत के चलते वे अपना चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाए थे। पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश के पीआरओ अमित सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल जांच कराने के लिए दिल्ल एम्स में गए थे।

अस्पताल में इलाज के समय शुक्रवार शाम मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर छा गई। सर्वेश सिंह के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दुख जताया। प्रदेश प्रमुख रविवार को उनके अंतिम संस्कार शामिल होने के लिए पैतृक गांव रतूपुरा पहुंचेंगे।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

जानिए कब बने विधायक और सांसद

मुरादबाद में ठाकुर सर्वेश सिंह बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। वे ठाकुद्वारा विधानसभा से पांच बार विधायक और मुरादाबाद लोकसभा सीट से एक बार सांसद बने। पहली बार वे 1991, दूसरी बार 1993, तीसरी बार 1996, चौथी बार 2002 और पांचवीं बार 2012 में विधायक बने। साल 2014 में सांसद रह चुके थे। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन से हार का सामना करना पड़ा था। उनके बेटे शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

डीएम बोले-बीजेपी के जीतने पर होगा उपचुनाव

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के निधन की जानकारी मिली है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर को कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी। यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो उप चुनाव होगा। भाजपा हारती है तो कुछ नहीं होगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App