IPL 2024: हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय! रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम की कमान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

indian premier league: आईपीएल सीजन में इन दिनों अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी टीम की हो रही है तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है। इसकी वजह कि एक तो मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले अपना कप्तान बदल दिया और दूसरा अब लगातार हार का होना माना जा रहा है। अभी तक टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें हार का सामना करना पड़ा है।

इससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज हैं, जो लगातार टीम के ऊपर निशाना साध रहे हैं। टीम के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या को तो फैंस स्टेडियम में भी पनौती बोलकर चिढ़ा रहे हैं। आज से पहले इतनी आलोचन शायद किसी कप्तान की हुई होगी। अगर चर्चा कि अगर यह क्रम जारी रहा तो फिर हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है।

ऐसी स्थिति में टीम की कमान किसके हाथों में दी जाएगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि, आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में कप्तान बदलने की बात की जा रही है।

मुंबई इंडियंस को झेलनी पड़ी शिकस्त

आईपीएल के 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में शुरुआती 3 मुकाबलों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। पहले मैच में मुंबई को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में भी यह क्रम जारी रहा और सनराइजर्स हैदराबाद से हार का मुंह देखना पड़ा।

तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से बुरी तरह हार झेलनी पड़ी थी। अब मुंबई इंडियंस अगला मैच 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) के खिलाफ खेलने उतरेगी। हालांकि, इससे पहले पहले मुंबई इंडियंस लगातार तीन चौर और पांच मुकाबले तक शुरुआत में हार चुकी है।

इस बार कप्तान बदलने की वजह से मुंबई इंडियंस को ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। अब सभी जल्द ही कप्तान बदलने की मांग कर रहे हैं जो संभव नजर नहीं आता है।

जानिए किसे बनाया जाएगा टीम का कप्तान

अब चर्चा है कि किसी दबाव में आकर अगर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया तो फिर किसे टीम का नेतृत्व दिया जाएगा। उम्मीद है कि टीम रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाया जा सकता है।

कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा अब कप्तानी लेना मुश्किल स्वीकार करेंगे तो फिर ऐसी स्थिति में जसप्रीत बुमराह पर भी दांव लगाया जा सकता है। अभी आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ी बातें की जा रही हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App