IPL 2023, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 के इस सीजन की शुरूआत उतनी अच्छी नहीं रही थी। लेकिन जिस तरह का कमबैक मुंबई ने दिखाया वो काबिले तारीफ है। आइए जानते हैं एमआई का ये रिकॉर्ड।
Mumbai Indians in IPL 2023: इस आईपीएल सीजन अब तक कुल 35 बार 200 रन या उससे ऊपर का स्कोर बन चुका है। जिसमें मुंबई इंडियंस एक मात्र ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन में 4 बार 200 या उससे ऊपर का स्कोर चेज किया है। आईपीएल इतिहास में अब तक कोई भी टीम यह करनामा नहीं कर पाई है। आईपीएल 2023 में अब तक 8 टीमों ने 200+ का स्कोर चेज करने में सफलता हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने 4 तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 1-1 बार 200 से ऊपर का टारगेट चेस किया है।
आईपीएल 2023 के इस सीजन जमकर रनों की बरसात हुई है। अब तक 35 बार 200 या उससे ऊपर का स्कोर बन चुका है और अभी आईपीएल में 4 मुकाबले और खेले जाने हैं। ऐसे में इन 8 पारियों में एक या दो बार और 200 से ऊपर का स्कोर बन सकता है।
IPL 2023 का हाईएस्ट स्कोर
आईपीएल 2023 के इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर 257/5 विकेट है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स ने 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली के मैदान में बनाया था। ओवरऑल हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो यह आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 5 विकेट पर 263 रन है, जो आरसीबी ने बनाया था। उस मुकाबले में क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट स्कोर (175* रन) बनाया था।