MI Vs DC: मुंबई की हार से टूटा हार्दिक पांड्या का दिल, सबको यूं सुनाई खरी-खोटी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में 5 बार खिताबी विजेता रहने वाली मुंबई इंडियंस के लिए 17वां सीजन पनौती साबित हो रहा है। टीम को लगातार हार मिल रही है, जिससे फैंस और खिलाड़ियों का आत्म विश्वास भी खत्म होता जा रहा है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से भी करारी हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम प्वाइंट टेबल में और भी नीचे खिसक गई।

अब क्लाफाई जंग तक पहुंचने के लिए उम्मीद बहुत ही कम नजर आ रही है। अंक तालिका की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में कुल 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ नौवें नंबर पर है, जो टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह है।

दिल्ली से मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या ने हार की वजह को लेकर बड़ी बात कही। इतना ही नहीं पांड्या ने दिल्ली के सालामी बल्लेबाजी जैक फ्रेजर-मैकगर्क की भी तारीफ में कसीदे पढ़े।

दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने क्या कुछ कहा?

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिली करारी शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि खेल और भी करीब होता गया था। उन्होंने कहा कि अगर कुछ ही ओर का अंतर होता था, अब यह कुछ गेंदों का होता जा रहा है।

इस तरह के खेल और गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं, जिस कारण हमने ऐसा करने के लिए खुद को तैयार किया। अगर मुझे कुछ चुनना होता तो हम बीच के ओवरों में कुछ और मौके बना सकते थे। बाएं हाथ के खिलाड़ी शायद अक्षर को हिट कर सकते थे, यह कुछ ऐसा है जिसे हम खेल की जागरूकता के मामले में मिस कर गए।

एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि दिल्ली के सलामी बल्लेबाज को लेकर कहा कि जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने बल्लेबाजी की, वह काफी शानदार थे, उन्होंने सोच-समझकर जोखिम उठाया। मैदान पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।

मुंबई इंडियंस हार चुकी 6 मैच

आईपीएल में बादशाह के नाम से पहचान बनाने वाली मुंबई इंडियंस के सितारे इस बार काफी गर्दिश में चल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस जीन में अभ तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 3 ही जीत दर्ज हो सकी हैं। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो प्लेऑफ से बाहर होना बिल्कुल तय हो गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के खेल में 4 विकेट पर 257 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 247 रन ही बना सकी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App