WEATHER FORECAST: चलेगी आंधी-होगा वज्रपात, इन राज्यों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। इससे हर कोई परेशान है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है जिससे कुछ इलाकों में हिमस्खलन की स्थिति बनी हुई है जिससे हर कोई परेशान है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को दोपहर में गर्मी का एहसास हुए। इसके साथ ही आसमान में भी बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा। पूर्वोत्तर राज्यों में भी तापमान में इजाफा होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में काफी फेरबदल दर्ज किया गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, देश के अधिकतर राज्य सर्दी की चपेट में दिख रहे हैं। दूसरी तरफ आगामी 48 घंटे के लिए तमाम मैदानी राज्यों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि, बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 1 और 2 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के राज्यों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

29 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है। 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय हिस्सों में 1 मार्च से पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की स्थिति बनी हुई है। प्रभाव से भारी बर्फ़बारी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 1 और 2 को भारी बर्फबारी दर्ज किया जाएगा।

दो दिन आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, मध्य भारत में 26 और 27 को आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि उत्तर दक्षिण दिशा में एक विस्तृत ट्रफ़ लाइन है, अल्प दबाव की रेखा है। एक दूसरी रेखा मध्य पूर्व अरब सागर से होते हुए दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश तक जाती दिखाई दर्ज किया जा रही है।

इन हवाओं से दक्षिण मध्य प्रदेश दक्षिण छत्तीसगढ़ , उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी मराठवाडा और इसके आसपास के मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी दर्ज की सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र में बादल बने हुए हैं।

पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर भी बादलों का डेरा जमा हुआ दिखाई दे रहा है। कारण कुछ स्थानों पर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज और कल हल्की बारिश दर्ज की होगी। उधर मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी तूफान देखने को मिलेगा।

6-7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। 29 फरवरी तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भी बारिश देखने को मिलेगी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App