WEATHER FORECAST UPDATE: भीषण गर्मी से पसीना-पसीना हुई जिंदगी, इन इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IMD ALERT UPDATE: भारत के अधिकतर हिस्सों में मौसम का तापमान लगातार आसमान पर चढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। गर्मी का आलम यह है कि हर कोई छतरी लगाकर चलने को मजबूर है। पर्वतीय इलाकों में सुबह-सुबह बर्फबारी होने से तापमान में मामूली गिरावट जरूर की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तापमान का स्तर बढ़ने से गर्मी का सितम से हाहाकार मचा हुआ है, जिससे लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में दोपहर आंधी के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत जरूरी ली।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, ओडिशा के कई इलाकों और रायलसीमा में तापमान 43-45 डिग्री पर दर्ज किया जा सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, मराठवाड़ा और गंगायी पश्चिम बंगाल में प्रचंड गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही बिहार से सटे झारखंड, दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ 41-43 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में राते गर्म और उमस भरी रहने की उम्मीद जताई गई है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक मे गर्मी दर्ज की जाएगी।

आईएमडी ने बताया कि गंगायी पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के कई इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां आंधी-तूफान भई दर्ज किया जा सकता है।

यहां जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के तमाम हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है। तेलंगाना में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App