नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई इस बीच हम आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के नमो की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की तरफ से भी उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया गया इन सब के बीच एक सवाल लगातार बना हुआ है। कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिलकर 200 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया लेकिन इसमें एक मुस्लिम को टिकट दिया गया इसके पीछे की वजह क्या है हम आपको विस्तार से बताते हैं।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। और 3 दिसंबर को फैसला आएगा 3 दिसंबर को यह तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश का मुखिया कौन है। 5 सालों के लिए तय किया गया प्रधानमंत्री को जानता किसी नजर से देखते हैं। और किस तरीके से 17 नवंबर को मतदान करती इस पर लगातार नजर रहेगी। लेकिन इन सब के बीच जो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। इसमें एक खास बात निकाल कर सामने आ रही है।
सबसे खास बात यह है कि अल्पसंख्यक समुदाय से मुसलमान को टिकट देने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ही अनदेखा कर रही है। अभी तक में भारतीय जनता पार्टी ने 136 उम्मीदवारों में एक भी चेहरा मुसलमान का नहीं वहीं कांग्रेस ने भी 144 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की जिसमें भोपाल की एकमात्र सीट पर मुसलमान को टिकट दिया गया यानी कि एक ऐसी सीट है जिसमें मुस्लिम चेहरे को कांग्रेस पार्टी ने मैदान में उतारा है। जबकि अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्य प्रदेश में 7% मुस्लिम आबादी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर महिलाओं की बात की जाए तो मध्य प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं का पूरा हक है जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 12% तो कांग्रेस ने 13% महिलाओं को विधानसभा उम्मीदवार बनाया है।
यानी कि आप समझ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 16 महिलाओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से 144 उम्मीदवारों की लिस्ट में 16 महिलाओं को जगह दी गई है।
अब मध्य प्रदेश की नजर 17 नवंबर पर और नेताओं की नजर जनता पर की जनता किसकी तरफ झुकाव करती है और किन नेताओं की बातें उन्हें समझ आती है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से अपने सभी नेताओं को मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ तेलंगाना मिजोरम में लगा दी है। वहीं कांग्रेस की तरफ से भी केंद्रीय स्तर के नेता लगातार जनता को लुभाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।