RR Vs GT Update: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. मैच शाम महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का होगा. जो भी टीम आज जीतेगी, उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जिसका मुकाबला आरसीबी से 31 मई को खेला जाएगा.
आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. अब सभी फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि गुजरात टाइंटस और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी. मैच से जुड़ी जरूरी बातें नीचे डिटेल में जान सकते हैं.
क्या गुजरात के गेंदबाज वैभव को रोकेंगे?
आईपीएल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर रखा है. सीनियर खिलाड़ी भी एक पहेली की तरह बने हुए हैं. हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह से वैभव ने बल्लेबाजी की है, उससे गुजरात की टेंशन जरूर बढ़ी होगी.
आरसीबी के खिलाफ गुजरात की गेंदबाजी काफी खराब रही थी, ऐसे में वैभव को रोकना उनके गेंदबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं नजर आ रहा है. गुजरात टाइंट्स को मैच जीतना है तो वैभव सूर्यवंशी पर हर हाल में लगाम कसनी होगी. पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट गेंद पर सूर्यवंशी को पवेलियन भेज दिया था. हां, इससे पहले उनकी गेंद पर शानदार छक्का जरूर जड़ा था.
राजस्थान को भी वैभव से बड़ी उम्मीद
बैट्समैन के लिए मददगार बनी इस पिच पर सूर्यवंशी एक बारफिर हर गेंद को बाउंड्री लाइन से बाहर भेजना चाहेंगे. उन्होंने जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों पर तूफानी छक्के जड़े हैं. कुछ मैचों में सूर्यवंशी शॉर्ट गेंद पर विकेट गंवा बैठे हैं और गुजरात के गेंदबाज इसी पर फोकस करना सही समझेंगे. रॉयल्स की सफलता की कुंजी सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साबित हुए हैं.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिद्धू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.