IPL 2026 Update: बीसीसीआई की सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईपीएल किसी के लिए खुशी का जरिया बनता है तो कुछ खिलाड़ियों के करियर पर संकट के बादल छा देता है. आईपीएल के 19वें सेशन में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो जिन्होंने फैंस खुश किया तो कई निराशा की बड़ी वजह बने हुए हैं.
आरसीबी ने तो आईपीएल के इस सीजन में पहले ही एंट्री कर ली, दूसरी टीम कौन सी होगी इसका फैसला भी आज हो जाएगा. आईपीएल आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन मुंबई इंडियंस के घटिया प्रदर्शन को लेकर फैंस काफी नाराज हैं. कभी आईपीएल में 5 खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस अब फैंस की उम्मीदों के लिए सपना बनकर रह गई है.
अधिकतर फैंस इस खराब प्रदर्शन की वजह हार्दिक पांड्या की कप्तानी को मानते हैं. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट में भी दबी जुबान पांड्या को कप्तानी से हटाने पर मंथन चल रहा है. ऐसे में सवाल है कि अगर हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जाता है तो भी टीम का नया बॉस कौन होगा?
मुंबई इंडियंस लीग स्टेज में ही बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सेशन में भी टीम का बुरा हाल है. इस सीजन में टीम ने 14 मैचों में 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इस खराब प्रदर्शन का नतीजा रहा कि मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में नौवें स्थान पर रही है. आखिरी छह साल में उसके हाथ कोई खिताब नहीं लगा है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किए थे. मुंबई इंडियंस के एक पुराने सदस्य के मुताबिक, “आने वाले दिनों में गंभीर आत्ममंथन और चर्चा होगी. हर विकल्प पर विचार किया जाना तय माना जा रहा है. कई सवालों के जवाब तलाशने की जरूरत होगी. आगे क्या हार्दिक कप्तान रहेंगे? क्या वे सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने रहेंगे?
किसने मिल सकती है टीम की कमान?
मुंबई इंडियंस ने जिन उम्मीदों के चलते हार्दिक पांड्या को टीम का बॉस बनाया था, लेकिन वे खरे नहीं उतर सके. शुरू से ही उनकी कप्तानी काफी सवालों के घेरे में रही. अगर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी से हटाया तो फिर सूर्य कुमार यादव को कमान सौंपी जा सकती है. सूर्य कुमार यादव के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टी-20 में भारतीय टीम की कप्तानी करने का अनुभव है. वे अभी भी टी-20 में भारत के कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं.