Skip to content

IPL 2026 Update: गुजरात और चेन्नई का रोमांचक मुकाबला आज, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन

यह सीजन सीएसके के लिए ठीक नहीं रहा, जो खराब फॉर्म से जूझ रही है. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस अब लय में नजर आ रही है. मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा काफी जोरों से चल रही है. दोनों टीमों की प्लेइंग कैसी रहने वाली है, नीचे डिटेल में सबकुछ जान सकते हैं.

IPL 2026 Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल (ipl) का 66वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (csk) के बीच खेला जाना है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों में काफी उत्साह की वजह बना हुआ है.

यह सीजन सीएसके के लिए ठीक नहीं रहा, जो खराब फॉर्म से जूझ रही है. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस अब लय में नजर आ रही है. मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा काफी जोरों से चल रही है. दोनों टीमों की प्लेइंग कैसी रहने वाली है, नीचे डिटेल में सबकुछ जान सकते हैं.

कैसी रहेगी पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो काफी सपाट है. इस पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलती है, क्योंकि गेंदबाजों के लिए स्विंग रहती है. कुछ ओवरों में बाद में यह फ्लैट हो जाती है. इसमें आसानी से थ्रू द लाइन शॉट लगाए जा सकते हैं. जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था.

वैसे भी यहां पर बहुत ही उच्च स्कोर वाले मैच खेले जाते हैं. जैसे कि इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था. एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डरकी  बल्लेबाजी की भूमिका बहुत ही अहम रहने वाली है.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुर्जपनीत सिंह.

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो इस मैच में सबसे बड़ा सवाल उनके मिल ऑर्डर की फॉर्म को लेकर बना है. इस मैच में उनका रोल अहम साबित होने की उम्मीद है.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज.

क्या बदलाव के साथ उतरेंगी टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकती है. जीत और हार में वो ज्यादा कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं करती हैं. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस भी इस मैच में बिना किसी चेंज के साथ उतर सकती है.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation