Gold Price Today: गुरुवार को डरा रही सोने की कीमतें, पहले थोड़ा लुढ़का फिर आया उछाल, जानिए 24 कैरट का भाव

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने की कीमतें (Sona-Chandi Ke Bhav) को देखने के बाद अब डर सा लगने लगा है, क्योंकि इन दिनों सोने के दाम (Gold Rate Today) में गजब का उछाल देखने को मिला है। सोना और चांदी दिनों – दिन महंगा होता हुआ ही चला जा रहा है।

गोल्ड के बढ़ते दाम को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आज यानी 4 अप्रैल को सोने की कीमतों में गजब का उछाल देखने को मिला है। आज यानी गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव (24ct gold price today) बढ़कर 69936 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सोने की कीमतों में इस हफ्ते अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। कल और आज में लगभग 600 रुपये तक का उछाल देखने को मिला है। आज चांदी का भाव 79 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा है। यदि आप सोना और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कुछ दिन और इंतजार कर लेना चाहिए।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज यानी 4 अप्रैल को सुबह 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमतों में उछाल आने के बाद 69656 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत आज 64061 रुपये पहुंच गया है।

इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) वाले गोल्ड के भाव बढ़कर 52452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम (14 कैरेट) आज महंगा होने के बाद 40913 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 79063 रुपये बढ़ने के बाद हो गई है।

दिल्ली में आज क्या है सोने की कीमत

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 64,750 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,620 रुपये है।

मुंबई में आज क्या है गोल्ड का दाम

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 70,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने की कीमत

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,650 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 70,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,450 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App