Mahindra New SUV: लोग आज के समय छोटी एसयूवी कार खरीदना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि टाटा पंच देश की टॉप 10 सेलिंग कारों में शामिल रहती है। हुंडई भी अभी सेगमेंट में अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सटर (Hyundai Exter) को लांच कर रही है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा। वही इस सेगमेंट में निशान मैग्नाइट और रैना किगर भी आती है। अब खबर आ रही है कि महिंद्रा भी इस सेगमेंट में अपनी सस्ती एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। तमिलनाडु में महिंद्रा ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। यह महिंद्रा की केयूवी हंड्रेड (Mahindra KUV100) मिनी एसयूवी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-इस तरह से जल उठी प्रीमियम एसयूवी Mahindra XUV700, कंपनी का आया ऐसा बयान
अप्रैल 2023 में KUV100 NXT को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इसे नए लुक के साथ फिर से लांच किया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 पीएस का पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉक जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाता था। आने वाले समय में इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा। महिंद्रा इस एसयूवी का नाम XUV100 रख सकती है। यह कंपनी की सबसे सस्ती कार होगी और इसका मुकाबला Tata Punch, Maruti Fronx, Hyundai Exter, Nissan Magnite, Renault Kiger से होगा। इसे इसी साल के अंत तक लांच किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-स्टाइलिश लुक और फीचर्स के साथ आने वाली Yamaha RayZR 10 हजार में होगी आपकी, जानें ऑफर
फिलहाल महिंद्रा की यह माइक्रो एसयूवी अपने शुरुआती दौर में है। इसके प्रोटोटाइप में डमी हेडलैंप और टेल लैंप को देखा गया है। महिंद्रा एक्सयूवी का इलेक्ट्रिक कांसेप्ट मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। इसे पिछले साल ही यूके में पेश किया गया था। इस प्रोटोटाइप मॉडल में रूफ माउंटेड स्पॉयलर, इंटीग्रेटेड रिफ्लेक्टर, बड़ा रियर बंपर दिया गया है। वहीं इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है और इसके हायर वेरिएंट में टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।