कृत्तिका नक्षत्र में हुआ है जन्म, जानें कैसा होगा आपका आनेवाला समय

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के तीसरे नक्षत्र कृत्तिका (Krittika) नक्षत्र की।

चंद्रमा की स्थिति से होता है नक्षत्र का निर्धारण
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म कृत्तिका (Krittika) नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। कृत्तिका नक्षत्र वालों का राशि स्वामी मंगल और स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। इस कारण इस नक्षत्र में न्म लेने वाले लोगों पर मंगल और शुक्र का प्रभाव देखने को मिलता है।

होती है आत्मसम्मान की भावना
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है। सूर्य के प्रभाव से इनमें आत्म सम्मान की भावना भी देखने को मिलती है, या यूं कहें कुछ ज्यादा होती है। हालांकि ये थोड़े तुनकमिजाजी भी होते हैं।

होते हैं विद्वान
इनका व्यक्तित्व काफी राजसी होता है। शारीरिक रूप से भी ये सुंदर होते हैं। शिक्षा के प्रति भी इनमें रूचि देखने को मिलती है, इस कारण ये काफी विद्वान और गुणवान होते हैं।

धैर्य की कमी के कारण होती है परेशानी
अगर इन लोगों के व्यक्तित्व की बात करें, तो इनमें धन के प्रति ज्यादा लगाव होता है। हालांकि धैर्य की कमी भी देखने को मिलती। स्वभाव में अधीरता होने के कारण इन्हें कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वैसे ये एक अच्छे दोस्त हो सकते हैं। वहीं महिलाएं थोड़ी संवेदनशील होती हैं। इस नक्षत्र की महिला औऱ पुरुषों के स्वभाव में थोड़ा अंतर जरूरत होता है, लेकिन बाकि बातें समान ही होती हैं।

रिश्ते बनाने में होते हैं कुशल
कई मामलों में इस नक्षत्र में जन्में लोगों के विवाह में परेशानी देखने को मिल सकती है। ऐसे में इन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होती है। हालांकि इनका प्रेम पर भरोसा होता है और ये रिश्ते बनाने में भी कुशल होते हैं।

होते हैं ईमानदार और मिलनसार
अगर इनके कार्यक्षेत्र की बात करें, तो दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ये काम को बेहतर तरीके से करते हैं। ये काफी ईमानदार और मिलनसार होते हैं। सोशल वर्क में भी इनकी रूचि होती है। ये मेहनती होते हैं, इसलिए जोखिम लेने से भी नहीं घबराते।

ग्रहीय स्थिति के करण हो सकती है परेशानी
अब अगर इनकी कुंडली में ग्रहों का मेल सही न हो तो परेशानी हो सकती है। कुंडली में सूर्य और शुक्र सही स्थिति में न होने के कारण व्यक्ति में कई तरह के अवगुण देखने को मिल सकता है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App