ऋषभ पंत के लिए मन्नत मांगने 46 किमी पैदल चलकर बाबा की कुटिया पहुंची थीं उर्वशी रौतेला! जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: चोट से जूझने के काफी दिनों बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अब आईपीएल में खेल रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस आईपीएल में अभी तक पंत के बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अभी तक कोई खास नहीं रहा है, लेकिन अभी उम्मीदें जिंदा हैं। इस बीच ऋषभ पंत के मैदान पर लौटते ही उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड के नाम से चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम एक बार फिर जोड़ा जाने लगा है। हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी रौतेला ऋषभ पंत से रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

चर्चा तो यहां तक भी है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है। इतना ही नहीं जब उर्वशी रौतेले से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

46 किमी नंगे पैर चलकर मन्नत मांगने पहुंची थी उर्वशी

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत जब का एक्सीडेंट में चोटिल हुए थे तो उन्हें मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे समय तक इलाज चला था। उस समय खबरें आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्र उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत को हॉस्पिटल में देखने पहुंची थी। हालांकि इस पर दोनों ने कुछ नहीं बताया था।

अब चर्चा कि ऋषभ पंत जल्द ही ठीक हो जाएं, इसके लिए मन्नत करने उर्वशी तारा बाबा की कुटिया नंगे पैर चली थी। बाबा की कुटिया पहुंचने के लिए उन्हें 46 किमी चलना पड़ा था, जिसके बाद वहां पहुंचकर मन्नत मांगी थी। वैसे इस बात को लेकर आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है। इस बात पर ऋषब पंत और उर्शी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत

चोट से उभरकर मैदान पर वापसी करने वाली ऋषभ पंत आईपीएल के 17वें सेशन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम का प्रदर्शन अभी निराशाजनक रहा है, लेकिन फैंस को काफी उम्मीदें हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अभी तक 5 मैचों में केवल एक ही जीत मिली है।

प्वाइंट टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर चल रही है। इससे पंत और बाकी खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App