Rajasthan Board Results 2024: राजस्थान बोर्ड दसवीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक, तरीका बहुत आसान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Rajasthan Board Results 2024: यूपी और एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट बाद बाकी राज्य के छात्र भी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड से पहले राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के बाद राजस्थान के करीब 20 लाख से ज्यादा छात्रों का इतंजार खत्म हो जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कहीं भी दिक्कत झेलनी की जरूरत नहीं होगी। आप राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियली वेबसाइट पर जाकर आराम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं जो किसी बढ़िया ऑफर की तरह है।

रिजल्ट की तारीख को लेकर आधिकारिक रूप से तो बोर्ड की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में मई के प्रथम सप्ताह तक का दावा किया जा रहा है। आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board Result 2024 का रिजल्ट यूं करें चेक

छात्रों को सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर क्लिक करना होगा।
फिर छात्रों को 10वीं या12वीं आरबीएसई परिणाम 2024″ वाले लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी।
फिर छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करने की जरूरत होगी।
फिर सबमिट बटन पर क्लिक करने की आवश्यकता होगी।
इसके बाद आरबीएसई परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
फिर अपने परिणाम को डाउनलोड करना होगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखना होगा।

जानिए कब तक चले पेपर

जानकारी के लिए बता दें कि आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चली थीं। इसके अलावा 12वीं की परीक्षाओं को 29 फरवरी से लकेर 4 अप्रैल 2024 तक संपन्न कराया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद कम से कम एक से दो महीने का समय बाकी प्रक्रिया के लिए चाहिए होता है।

इसके बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की जरूरत होगी, जिसे जानना आपको बहुत ही आवश्यक है। जानकारी के लिए बता दें राजस्थान बोर्ड की तरफ से सालाना समय पर रिजल्ट जारी किया जाता रहा है। इस बार भी उम्मीद है कि मई के प्रथम सप्ताह में परिणाम घोषित होगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App