IPL 2024: धोनी ने छोड़ी कप्तानी तो रोहित शर्मा का छलका दर्द, पोस्ट कि ऐसी तस्वीर की फैंस हुए भावुक

Avatar photo

By

Vipin Kumar

indian premier league: आईपीएल के सत्रहवें सीजन का आज आरंभ होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गी हैं। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) खेलने उतरेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मुकाबले से पहले सेरेमनी होगी।

आईपीएल सेरेमनी में बाजे और डीजे की धुन भी गूंजेगी, जहां अलग से डांसर्स भी अपना जलवा बिखेरेंगे। दूसरी तरफ आईपीएल से ठीक पहले यानी गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि उनका चहेता खिलाड़ी कैसे कप्तानी से इस्तीफा दे सकता है।

इससे पहले भी माही यह काम कर चुके हैं, उस समय उनकी जगह सुरेश रैना को टीम की कमान दी गई थी। इस बार सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। दूसरी तरफ से महेंद्र सिंह धोनी के कदम पर रोहित शर्मा भी टूटे नजर आए।

रोहित शर्मा ने शेयर किया मैसेज

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से खुश नहीं है, जो हैरान होते दिख रहे हैं। उन्होंने इस्टाग्राम पर एक फोस्ट कि है, जिसमें खुद के साथ महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। यह फोटो उस वक्त की है जब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के कप्तान थेत।

ROHIT SHARMA NEWS
ROHIT SHARMA NEWS

इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। हिटमैन रोहित शर्मा ने पोस्ट की गई स्टोरी पर हाथ मिलाने की इमोजी भी लगाई है। रोहित शर्मा द्वारा पोस्ट की गई फोटो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

जानकर खुशी होगी कि दोनों ही ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीमों को 5-5 बार विजेता बनाया है। हालांकि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से पहले ही हटा दिया था। धोनी ने अब खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया।

रोहित और धोनी सफल कप्तान

आईपीएल के इतिहास की बात करें तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। इसका अंदाजा आप इससे ही लगा सकते हैं कि अभी तक आईपीएल के 16 सीजन खेले गए हैं और दोनों की टीमों ने कुल मिलाकर 10 खिताब अपने नाम किए। इसमें पांच चेन्नई ने तो 5 मुंबई ने जीतकर इतिहास रचा है। कुछ टीमें तो ऐसी भी हैं, जिन्होंने अभी एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है, जो इस सूखे को खत्म करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App