CSK vs SRH: धोनी ने नाम कर लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

MS Dhoni IPL 2024: क्रिकेट जगत में जब किसी सफल कप्तान और फिनिशर बल्लेबाज की बात होती है तो सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का नाम ही आता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी अपनी शानदार पहचान बनाई है। बतौर कप्तान बड़े फैसले हो या फिर विकेट के पीछे कैच और स्टंपिंग के साथ शानदार बल्लेबाजी।

माही ने सभी तरह से फैंस का दिल जीतने का काम किया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में धोनी कप्तानी नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनका विकेट के पीछे खड़े रहना ही काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बीच रविवार को हैदारबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास उपलब्धि प्राप्त कर ली। उनके नाम ऐसा कीर्तिमान हो गया, जो बाकी खिलाड़ियों के लिए किसी मील के पत्थर की तरह साबित होगा।

धोनी ने हासिल कर लिया यह बड़ा कीर्तिमान

चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने क्रिकेट में नए-नए कीर्तिमान गढ़ने माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपीएल में उन्होंने 259 मुकाबले खेले हैं। इसके साथ ही वे आईपीएल लीग के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। सबसे खास बात कि वे 150 जीते हुए मैच का हिस्सा रहे।

ऐसा कीर्तिमान प्राप्त करने वाले आईपीएल में वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अभी तक कोई भी खिलाड़ी एमएस धोनी के आस पास नहीं है। इस मामले में दूसरा नंबर रोहित शर्मा का आता है जो 133 मैचों में जीत का हिस्सा रहे हैं।

तीसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा, जो 133 मुकाबले में जीत का हिस्सा बने। चौथो नंपर पर दिनेश कार्तिक 125 मैचों की जीत में शामिल रहे। पांचवें पर सुरेश रैन हैं, जिनके नाम 122 जीत दर्ज हैं।

कैसा रहा धोनी का आईपीएल करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही सेशन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला है। धोनी ने आईपीएल में अभी क 39.53 की औसत से 5178 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक भी गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं।

वह साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने जवाब में 18.5 ओवर में 134 रन ही बनाकर ढेर हो गई।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App