CSK VS LSG: धोनी का शॉट नहीं गोली है, रॉकेट की तरह दर्शकदीर्घा में जा गिरी गेंद, देखें वीडियो

Avatar photo

By

Vipin Kumar

CSK VS LSG: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 24वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायटंस आमने-सामने हैं, जिसमें अभी तक जंग काफी निर्णायक देखने को मिल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं। अब लखनऊ सुपर जायटंस को जीत के लिए 177 रन बनाने होंगे, जिसे धमाकेदार बल्लेबाजी करने की जरूरत होगी।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उन्होंने पारी तो छोटी खेली लेकिन तबाही चौके और छक्कों से तबाही मचाकर रख दी। एमएस धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 311 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे।

धोनी के शॉट हो रहे वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीत लिया। एमएस धोनी ने गदर बल्लेबाजी कर फैंस का दिल जीत लिया, जिन्होंने कुल 9 गेंदों का सामना कर 28 रन बनाए।

हद तो तब हो गई उन्होंने आखिरी ओवर में बवाल छक्का जड़ दिया। उनके द्वारा मारा गया शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में यश ठाकुर की गेंद पर एक शॉट मारा कि गेंद सीधी दर्शक दीर्घा में जा गिरी। गेंदबाज और फील्डर्स को पता ही नहीं चला कब बॉल छक्के में जा गिरी।

उनके द्वारा मारा गया छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे धोनी ने अपनी पारी में 2 छ्क्के और तीन शानदार चौके लगाए हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत सीएसके पौने दो सौ का स्कोर पार कर सकी।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे। मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App