IPL के बाद सीएसके को करारा झटका लगना तय! धोनी के सन्यास पर आई बड़ी खबर

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब अपने आखिरी दौर में चल रहा है, जिसमें कुछ टीमें प्लेऑफ में तय हो चुकी हैं। कई टीम अब प्लेऑफ की रेस के लिए मेहनत कर रही हैं। आईपीएल के 17वें सेशन के बाद कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो सन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में 11 मैचों में 6 जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर चल रही है। एमएस धोनी की कोशिश है कि किसी भी तरह इस बार भी सीएसके ही खिताब जीते। आईपीएल शुरू होने से पहले उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई थी। धोनी सन्यास लेंगे या नहीं, अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग का भी उनका यह आखिरी सीजन है, जो कुछ दिन बाद सन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल खिताब नाम किया है। इतना ही नहीं भारतीय टीम के भी सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने एक टी-20 वर्ल्ड, एक वनडे वर्ल्ड कप और एक चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की थी। धोनी ने अब आईपीएल में सन्यास को लेकर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है, जो किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगा।

आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अभी तक 261 मुकाबले खेले हैं। छोटे प्रारूप में 5152 रन उनके नाम है,जिनका औसत 39.0 का है। स्ट्राइक रेट की बात करें तो 137.1 है। इस सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिन्होंने हर किसी का दिल जीतने का नाम किया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App