Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शूरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जिस वजह से सभी देशों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।
All teams Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरूआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जिस वजह से एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रही सभी टीमों ने धीरे-धीरे अपने स्क्वॉड का ऐलान करना शूरू कर दिया है। इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को नेपाल और पाकिस्तान के मुकाबले के साथ होगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार का एशिया कप हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाना है। आइए जानते हैं एशिया कप में हिस्सा ले रही टीमों के बारे में।
एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रहे देश
एशिया कप 2023 में 6 देश हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल है। मगर अभी तक श्रीलंका और अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। आइए जानते हैं बाकी देशों के स्क्वॉड के बारे में।
एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा।
एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ , मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी।
एशिया कप 2023 के लिए बांग्लादेश टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन मम्हूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन और मोहम्मद नईम।
एशिया कप 2023 के लिए नेपाल की टीम
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो और अर्जुन साउद।