Bhojpuri : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों काफी नाम कमा रही है और तेजी से आगे बढ़ रही है। भोजपुरी सिनेमा की एक अलग ही ऑडियंस बन चुकी है। यह दर्शक भोजपुरी गानों के दीवाने हैं। इतना ही नहीं जब भी कोई नहीं भोजपुरी फिल्म एल्बम आती है तो इंटरनेट पर धमाल मचा कर रख देती है। अब ऐसे में हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता अंकुश राजा (Ankush Raja) और काजल राघवानी का एक गाना काफी तेजी से लोगों के बीच मशहूर हो रहा है।
हम यहां जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है गुलाबी रंग ओठललिया। यह गाना फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ से लिया गया है। इस गाने को खुद अंकुश राजा (Ankush Raja) ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम अविनाश झा ने किया है।
गाने के अंदर अंकुश राजा (Ankush Raja) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जबरदस्ती केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने ही एक दूसरे के साथ जबरदस्त तरीके से रोमांस किया है जो अब लोगों को भी पसंद आ रहा है। अंकुश की गायिकी को काफी पसंद किया जाता रहा है।
इस नए गाने में वह एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस गाने में इन दोनों ही स्टार्स की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पंसद आ रही हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर अंकुश राजा (Ankush Raja) आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज उनका कोई भी गाना आता है तो वो वायरल हो जाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=0cKAwFbPOWY
अब इसे देखने के बाद लोग इन दोनों की कैमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे थे और अब इस गाने ने रिकॉर्ड भी बना दिया है। यह गाना 45लाख बार देखा जा चूका हैं और इसे 15 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price